फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लोनिवि ने क्षतिग्रस्त की टेलीफोन की केबिल

Mon, 07 Sep 2015 01:13 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो/हल्द्वानी।
विज्ञापन
विज्ञापन
लोक निर्माण विभाग के सड़क निर्माण के कारण केबिल कटने से टेलीफोन खराब हो रहे हैं। लंबी दूरी की लाइनें और भूमिगत फाल्ट आने के कारण ब्राडबैंड सेवा बाधित हो रही है। सुचारु ब्राडबैंड सेवा के लिए नंबरों को लालडांठ एक्सचेंज से जोड़ने की योजना है।
विज्ञापन


मंडल अभियंता फोन्स देवेंद्र कुमार लोहनी ने बताया कि पीलीकोठी-मुखानी क्षेत्र के टेलीफोन नवनिर्मित एक्सचेंज लालडांठ से जुड़े हैं। क्षेत्र के लगभग 150 फोन सुभाष नगर एक्सचेंज से जुड़े होने के कारण लाइन की लंबाई ज्यादा है। लोनिवि के सड़क निर्माण के कारण उक्त फोन डेड हो गए थे, जिन्हें बीएसएनएल ने ठीक कर दिया है।

लंबी दूरी की लाइनों के रख-रखाव और भूमिगत फाल्ट ठीक करने के लिए एक सितंबर को एसडीएम कोर्ट के पास गड्ढा कर भूमिगत केबिल की जांच की गई थी। सौ पेयर जोड़ दिए गए थे। दो सितंबर को हड़ताल होने के कारण काम नहीं हो सका।
विज्ञापन


 बृहस्पतिवार को 130 से 135 फोन के कनेक्शन ठीक हो गए। शुक्रवार की दोपहर तक सभी फोन सुचारु हो गए थे। मुखानी में लाइनों को लालडांठ एक्सचेंज से जोड़ने के लिए लोक निर्माण विभाग से सड़क काटने की अनुमति मांगी गई है। अनुमति मिलते ही काम शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें