फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कैदी ने कहा, मुझे मार डालेगा जेल प्रशासन

Thu, 08 Jun 2017 12:10 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो नैनीताल। 
विज्ञापन
Prisoner said, will kill me prison administration - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
जिस घटना को सामने लाने से प्रशासन बच रहा था बुधवार को आखिर उससे पर्दा उठ ही गया। जिला जेल में कैदियों के बीच मारपीट मामले का उस समय खुलासा हुआ जब एक हफ्ते में दूसरी बार एक ही कैदी को इलाज के लिए बीडी पांडे अस्पताल लाया गया।
विज्ञापन


मीडिया कर्मियों को देख कैदी ने जेल प्रशासन और काशीपुर के छोटा पीपी के बीच मिलीभगत का आरोप लगाते हुए जेल प्रशासन पर जान से मारने की साजिश रचने का आरोप लगा दिया। इस आरोप से जेल प्रशासन असहज की स्थिति में है। 

दो जून को जिला जेल में कैदियों के दो गुटों के बीच किसी बात को लेकर मारपीट हुई थी। हालांकि जेल प्रशासन इस घटना को प्रशासन दबा रहा था। मारपीट में घायल कैदी मेरठ निवासी सहदेव ठाकुर (44) पुत्र कुंती सिंह को उसी रात में इलाज के लिए बीडी पांडे अस्पताल लाया गया था।
विज्ञापन


कैदी के शरीर में कई जगह चोट के निशान थे। बुधवार को सहदेव को दोबारा कड़ी सुरक्षा के बीच इलाज के लिए बीडी पांडे अस्पताल लाया गया तो मीडिया वालों को भनक लग गई। थोड़ी ही देर में अस्पताल परिसर में भीड़ जमा हो गई।

 इलाज के बाद बाहर आते कैदी सहदेव ने कहा कि जेल का पुलिस प्रशासन और काशीपुर का छोटा पीपी आपस में मिले हुए हैं और वह उसे जान से मारने की साजिश रच रहे हैं। इसी साजिश के तहत पिछले दिनों उस पर जानलेवा हमला किया गया।

सहदेव ने कहा कि उक्त हमला जेल में बंद काशीपुर के छोटा पीपी ने किया था। उसने नैनीताल जेल में अपनी जान के खतरे का अंदेशा भी जताया। सूत्र बताते हैं कि कैदियों के दो गुटों में हुई मारपीट के बाद से कारागार प्रशासन मे हड़कंप मचा है और तभी से जेल की सुरक्षा भी बढ़ा दी गई है।

इन आरोपों के बारे में जिला कारागार के जेलर इरशाद अली से पूछा गया तो उन्होंने कुछ भी कहने से इन्कार करते हुए वरिष्ठ जेल अधीक्षक मनोज कुमार आर्य से बात करने को कह दिया।
विज्ञापन


सभी आरोप निराधार हैं, चार सालों से सहदेव यहां हैं तब कोई मारपीट की घटना नहीं हुई, अब वह रिहा होने वाला है इसलिए सनसनी पैदा कर रहा है। 
-मनोज कुमार आर्य, वरिष्ठ जेल अधीक्षक नैनीताल 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें