कोतवाली क्षेत्र के मानिकपुर जमीन हाजीपुर में मंगलवार की शाम नाबदान का पानी के बहने को लेकर दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हुई। इस दुर्घटना में दोनों तरफ से दह लोग घायल हुए। दोनों पक्षो ने घटना के बाबत थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई।
इसमें 16 लोगों को आरोपित किया गया है। घोसी कोतवाली क्षेत्र के मानिकपुर जमीन हाजीपुर गांव में मंगलवार की शाम नाबदान का पानी बहाने को लेकर सुखराम पुत्र जालिम तथा विज्जन पुत्र विश्वभर के परिवार के वीच विवाद हो गया।
इसको लेकर दोनों पक्षों के बीच जमकर लाठी-डंडा चलने लगा। इस दौरान सुखराज की तरफ से सुखराज,गोविंद,जालिम तथा विज्जन के परिवार से आशुतोष, वीरेंद्र,आदि घायल हुए।
घटना के बाबत दोनों पक्षों के लोगों ने थाने में एक दूसरे के विरूद्घ रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए तहरीर दिया। इसमें सुखराम ने विज्जन,शिव वचन, आशुतोष, अविनाश, कन्हैया, वीरेंद्र, रामसेवक, रामलाल, महेंद्र, बालेश्वर को तथा विज्जन ने सुखराम के साथ अनिल, गोविंद, विनोद, अमित, हेमंती को नामजद करते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई।