फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीएल लगाने पर प्रधानाचार्य से हाथापाई 

Sun, 11 Sep 2016 01:09 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो  कालाढूंगी
विज्ञापन
विज्ञापन
कोटाबाग ब्लॉक के राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कमोला में शनिवार को एक शिक्षक ने उपस्थिति रजिस्टर में प्रधानाचार्य द्वारा सीएल दर्ज करने पर उनसे गालीगलौज और हाथापाई कर दी।
विज्ञापन


शोरशराबा सुन साथी शिक्षकों ने बीचबचाव किया। स्थानीय जनप्रतिनिधियों की भी विद्यालय में भीड़ जुट गई। करीब एक घंटा विद्यालय में अफरातफरी का माहौल रहा। बच्चे भी कक्षाओं से बाहर निकल गए। हालांकि घटना को लेकर प्रधानाचार्य ने किसी भी तरह की कार्रवाई नहीं की।

कमोला स्कूल में रोजाना की शिक्षक विद्यालय पहुंचे। इस बीच प्रधानाचार्य कक्ष में रखे उपस्थिति रजिस्टर में उपस्थिति चढ़ाने के लिए एक शिक्षक कार्यालय में पहुंचे। रजिस्टर में आठ सितंबर को आकस्मिक अवकाश (सीएल) दर्ज होने से शिक्षक पारा चढ़ गया।
विज्ञापन


पूछने पर प्रधानाचार्य रामगोपाल पाल ने बताया कि शिक्षक अपने निजी कार्य से बाहर थे और आठ तारीख को वह विद्यालय नहीं आए, जिस कारण उन्होंने उनकी सीएल दर्ज कर दी।

प्रधानाचार्य का आरोप है कि सीएल दर्ज होने से बौखलाए शिक्षक ने उनके साथ कार्यालय के भीतर ही गालीगलौज और हाथापाई की। प्रधानाचार्य ने कहा कि वह मामले में कोई कार्रवाई नहीं चाहते हैं, सिर्फ शिक्षक अपना व्यवहार ठीक कर लें इतना ही बहुत है। 

जनप्रतिनिधियों ने की शिक्षक के तबादले की मांग 

प्रधानाचार्य से हाथापाई के मामले में स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने विद्यालय में आकस्मिक बैठक कर घटना की निंदा की। उन्होंने कहा कि शिक्षक पूर्व में भी अन्य शिक्षकों के साथ अभद्रता कर चुके हैं।

लिहाजा उनका यहां से तबादला किया जाए। बैठक में पूर्व प्रधान गंगा सिंह कोरंगा, जीत सिंह मलहोत्रा, राजेंद्र बिष्ट, रामू यादव, नरेंद्र बिष्ट आदि थे। 
प्रधानाचार्य रामगोपाल पाल ने फोन पर मामले की सूचना दी है। प्रधानाचार्य से लिखित में शिकायत देने को कहा गया है। शिकायती पत्र मिलते ही विभागीय स्तर पर जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। 
विज्ञापन
- भाष्करानंद पांडे, खंड शिक्षा अधिकारी। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें