रामनगर। कोतवाली पुलिस ने जमीन की खरीद फरोख्त के मामले में दो लोगों पर धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। एसआई विपिन चंद्र जोशी ने बताया कि नोएडा निवासी जगमोहन बिष्ट ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि विजेंदर सिंह निवासी धूमाकोट (पौड़ी गढ़वाल) और सोहन सिंह रावत निवासी ग्राम धनपुर गुसाई से उसने धनपुर गुसांई में ही 6.10 लाख रुपए में जमीन खरीदी थी।
आरोप है कि उक्त दोनों द्वारा लंबा समय बीतने के बाद भी जमीन की रजिस्ट्री नहीं कराई गई। दोनो ने उसे रकम वापसी के नाम पर 50-50 हजार रुपए के दो चेक दिए थे। इसमें से एक चेक बाउंस हो गया। मामले में पुलिस ने उक्त दोनों के खिलाफ धारा 420 आईपीसी के तहत मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। ब्यूरो