फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वन दरोगा को पीटा, ट्रैक्टर सीज

Sun, 15 Feb 2015 01:46 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लालकुआं
विज्ञापन
विज्ञापन
ओवरलोडिंग में प्रतिबंधित किए गए ट्रैक्टर-ट्राली से जबरन खनिज निकासी करने पर वन कर्मियों ने रोका तो चालक ने वन दरोगा की पिटाई कर दी। पुलिस ने ट्रैक्टर सीज कर दी।
विज्ञापन


गौला के इमलीघाट गेट पर एक दिन पूर्व ओवरलोड उपखनिज ले जा रहे ट्रैक्टर-ट्राली (यूके06- एबी1714) की वन विभाग ने निकासी बंद कर दी थी। शनिवार की शाम वन दरोगा धन सिंह अधिकारी ने ट्रैक्टर-ट्राली को उपखनिज ले जाते फिर पकड़ लिया। उसमें 250 कुंतल उपखनिज लदा था।

चालक ने गाली-गलौज करते हुए वन दरोगा की पिटाई कर दी। वन कर्मियों ने एसडीओ एनसी पंत को सूचित किया। एसडीओ की सूचना पर एसएसआई मनोहर सिंह, त्रिभुवन सिंह समेत पुलिस टीम मौके पर पहुुंच गई। उन्होंने ट्रैक्टर को कब्जे में ले लिया। हालांकि चालक फरार हो गया था। इधर,  कोतवाल बीसी पंत का कहना है कि ट्रैक्टर-ट्राली को डौली रेंज कंपाउंड में खड़ा किया गया है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें