जहर खाने से बेहोश वृद्ध को परिजनों ने सुशीला तिवारी अस्पताल में भर्ती कराया लेकिन उपचार के दौरान वृद्ध की मौत हो गई। पुलिस की पूछताछ के बावजूद घटना का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है।
इंद्रानगर द्वितीय बिंदुखत्ता निवासी बलवंत गिरी (65) सोमवार को अपने घर में जहरीला पदार्थ खाकर बेहोश हो गए। परिवार के लोगों ने पहले समझा कि वह शराब पीकर सोए हैं लेकिन मुंह से झाग निकलने पर परिजनों की चिंता बढ़ गई।
परिजनों ने वृद्ध को सुशीला तिवारी अस्पताल में भर्ती कराया लेकिन उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। मेडिकल चौकी पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद उसे परिजनों को सुपुर्द कर दिया।