फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नैनीताल में चोरी, काठगोदाम में पकड़े गए

Wed, 04 Mar 2015 01:49 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,हल्द्वानी
विज्ञापन
विज्ञापन
काठगोदाम पुलिस ने मंगलवार सुबह वाहन चेकिंग के दौरान स्टीम कार से चोरी के साकेट बरामद किए। पुलिस ने सरकारी लोहा चोरी के आरोप में दो लोगों को गिरफ्तार किया। पूछताछ में पता चला कि नैनीताल के तल्लीताल जू रोड पर हो रहे कार्य में लगाए साकेट को दोनों ने चुराया है। पुलिस दोनों से अन्य चोरियों के बारे में भी पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन


थानाध्यक्ष नरेश चौहान ने बताया कि तल्लीताल में लोहे के सामानों की चोरी के बारे में जानकारी मिलने पर मंगलवार सुबह से चौकी के पास वाहन चेकिंग बढ़ा दी गई थी। इस बीच पुलिस ने स्टीम कार (यूए 04सी-1588) की तलाशी ली तो अंदर बोरियों में साकेट पाए गए। पुलिस ने कार सवार हल्द्वानी के राजेंद्र नगर निवासी विशाल राय और काठगोदाम के चांदमारी निवासी फीलिप फ्रांसिस को गिरफ्तार कर लिया।

दोनों ने चोरी की घटना को स्वीकार किया। घटना में प्रयुक्त कार विशाल राय की है। कार का इस्तेमाल वह टैक्सी के रूप में करता है। थानाध्यक्ष का कहना है कि इसके पहले चोरी का टेंपो और बाइक भी पुलिस ने बरामद किया है। एक पखवाड़े के अंदर पुलिस ने यह चौथी घटना का खुलासा किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें