फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुकदमे की तारीख देखने आया था मुस्तफा, एक लाख उड़ा लिए

Sat, 21 Feb 2015 02:25 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,हल्द्वानी
विज्ञापन
विज्ञापन
सीसीटीवी फुटेज की मदद से एक लाख रुपए उड़ाने वाला उचक्का मुस्तफा पकड़ा गया। कोर्ट में अपने खिलाफ चल रहे दो मुकदमों में से एक की तारीख देखने के बाद मुस्तफा ने उठाईगीरी की साजिश रची थी और पेंट व्यवसायी की दुकान से एक लाख रुपए लेकर चलता बना। बनभूलपुरा पुलिस टीम ने उसे गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 79 हजार 500 रुपए नगद, मोबाइल और एक एलईडी बरामद कर लिया है। आरोपी ने रुपए उड़ाने के बाद कालाढूंगी पहुंचकर एक एलईडी और मोबाइल खरीद लिया था।
विज्ञापन


पुलिस ने बताया कि मुस्तफा बृहस्पतिवार को एक मुकदमे की तारीख देखने के लिए आया था। अदालत से लौटते समय उसने दुकान से उठाईगीरी की योजना बनाई। इसके बाद वह रेलवे बाजार के पेंट व्यवसायी मनीष कुमार गोयल की दुकान में पहुंचा और वहां मौका मिलते ही गल्ले से एक लाख रुपए उड़ा लिए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने पहले सामने की दुकान की सीसीटीवी फुटेज खंगाली। फुटेज में टोपी लगाए उचक्का जाते हुए दिखाई दिया था। जांच में पता चला कि रुपए उड़ाने वाला कालाढूंगी के वार्ड नंबर छह का मुस्तफा है।

गुरुवार को पुलिस ने इसी आधार पर छापा मारकर उसके घर से एलईडी मोबाइल और दुकान से उड़ाए गए 79 हजार 500 रुपए बरामद किए। पत्रकारों के समक्ष आरोपी ने बताया कि उसने बीयर पीने के बाद दुकान से रुपए उड़ाए थे। पकड़े जाने के बाद उसने कुछ देर तक पुलिस को चकमा दिया, लेकिन पुलिस की सख्ती के आगे उसने पूरा राज उगल दिया। मुस्तफा को पकड़ने वाली टीम में सीओ राजेंद्र सिंह ह्यांकी के निर्देशन में थानाध्यक्ष बनभूलपुरा भूपेंद्र सिंह बृजवाल, मुनौव्वर हुसैन, रवि शर्मा, हरपाल सिंह, राजेश मिश्रा और जगत सिंह थे। एसएसपी ने सेंथिल अबुदई ने गिरफ्तारी में लगी पुलिस टीम को ढाई हजार रुपए का पुरस्कार देने की घोषणा की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें