फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एमएमएस के आरोपी ने जिला न्यायालय ने आत्मसमर्पण किया

Sat, 28 Mar 2015 01:54 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नैनीताल
विज्ञापन
विज्ञापन
हल्द्वानी के चर्चित एमएमएस प्रकरण के आरोपी चेतन मेहरा ने शुक्रवार को जिला एवं सत्र न्यायाधीश एनएस धानिक की अदालत में आत्मसमर्पण कर दिया। इसके बाद उसे 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन


एमएमएस के वायरल होने पर पीड़िता के पिता की ओर से मुखानी हल्द्वानी थाने में आरोपी के खिलाफ तहरीर दी गई। इसके आधार पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ 354 और आईटी एक्ट में मुकदमा दर्ज किया। बीती 25 मार्च को सीजेएम की न्यायालय में नाबालिग पीड़िता के कलमबंद बयान दर्ज कराए गए, जिसके बाद पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आईपीसी की धारा 376 और पाक्सो धाराओं और बढ़ा दी थीं।

आरोपी ने बीते दिवस न्यायालय में प्रार्थना पत्र देकर आत्मसमर्पण की गुहार लगाई थी। डीजीसी सुशील शर्मा ने बताया कि प्रार्थना पत्र के क्रम में न्यायालय ने मुखानी थाने से जानकारी प्राप्त की, जिसमें आरोपी वांछित था।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें