फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मनसा और मैसर्स ढिल्लन स्टोन क्रशरों में अवैध खनन पकड़ा

Wed, 27 Sep 2017 02:18 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो 
विज्ञापन
अवैध खनन पकड़ा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
प्रशासन, खान, वन विभाग की संयुक्त टीम ने मनसा और मैसर्स ढिल्लन स्टोन क्रशरों पर छापा मारकर बिना अनुमति गड्ढा खोदकर अवैध खनन करते पकड़ा। टीम ने अवैध खनन में लिप्त पोकलैंड, ट्रैक्टर ट्रॉली और डंपरों को सीज कर दिया है। दोनों क्रशरों पर 44,814 घनमीटर अवैध खनन करने पर 3 करोड़ 98 लाख रुपये का जुर्माना ठोका गया है। 
विज्ञापन


एसडीएम परितोष वर्मा और उपनिदेशक खनन राजपाल लेघा के नेतृत्व में संयुक्त टीम ने मंगलवार को अवैध खनन की सूचना पर छापामारी की। टीम सबसे पहले सक्खनपुर में मनसा स्टोन क्रशर पहुंची यहां दो गड्ढे खोद कर 25,590 घन मीटर अवैध आरबीएम निकाला गया था।

टीम ने मनसा पर अवैध खनन की रायल्टी का पांच गुना कुल 2 करोड़ 29 लाख 19 हजार 200 रुपये का जुर्माना लगाया। इसके बाद टीम ने वीरपुर लच्छी में मैसर्स ढिल्लन स्टोन क्रशर पहुंची। यहां टीम ने मौके से दो गड्ढे खोद कर अवैध खनन कर रही पोकलैंड और 10 डंपरों को पकड़ा।
विज्ञापन


टीम को देखकर चालक वाहनों को मौके पर ही छोड़कर फरार हो गए। यहां पैमाइश की तो दोनों गड्ढों से 19,224 घनमीटर अवैध खनन किया गया था। टीम ने सभी वाहनों को सीज कर दिया और 1 करोड़ 69 लाख 17 हजार 120 रॉयल्टी, 4 लाख अर्थदंड ठोका।

फिलहाल अवैध खनन की रिपोर्ट डीएम को भेजी जा रही है। टीम ने जीवानंदपुर से अवैध रेता, बजरी ले जाती एक ट्रैक्टर ट्रॉली को भी जब्त किया है। छापामारी टीम में तहसीलदार प्रियंका रानी, एसडीओ कलम सिंह बिष्ट, पीरूमदारा चौकी प्रभारी राहुल राठी आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें