फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शादी कर लौटा प्रेमी युगल

Sun, 09 Aug 2015 01:07 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो/लालकुआं/हल्दूचौड़ (नैनीताल)।
विज्ञापन
विज्ञापन
सप्ताह भर से फरार हल्दूचौड़ जयपुर बीसा गांव निवासी युवक और उसकी प्रेमिका आर्य समाज मंदिर में विवाह कर लिया। शनिवार को वे सुरक्षा संबंधी हाईकोर्ट का आदेश लेकर कोतवाली पहुंच गए।
विज्ञापन


 भनक लगते ही ग्रामीण जुट गए। वे युवक पर बहलाने-फुसलाने का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग को लेकर हंगामा करने लगे। पुलिस ने हाईकोर्ट का हवाला देकर सभी को शांत कर दिया। बाद में नवदंपति को सुरक्षा के साथ कोतवाली से रवाना कर दिया।

हल्दूचौड़ जयपुर बीसा निवासी युवती के चाचा ने दो अगस्त को कोतवाली में दी तहरीर में जयदीप सिंह मूल निवासी सिविल लाइंस बरेली और हाल निवासी जयपुर खीमा मोटाहल्दू के खिलाफ बहलाने-फुसलाने का आरोप लगाया था। शनिवार को जयदीप युवती के साथ कोतवाली पहुंच गया।
विज्ञापन


बताया कि उन्होंने आर्य समाज मंदिर में विवाह कर लिया। साथ ही विवाह संबधी कागजात और उच्च न्यायालय के आदेश की प्रति पुलिस को दिखाई। इसमें युगल को सुरक्षा के लिए पुलिस को आदेशित किया गया था।

इस दौरान ग्राम जयपुर बीसा से युवती के परिजनों के साथ कोतवाली पहुंचे दर्जनों ग्रामीणों ने कोतवाली में जमकर हंगामा कर युवती को भगाने वाले युवक को ग्रामीणों के हवाले करने की मांग की। लेकिन हाई कोर्ट के आदेश का हवाला देते हुए पुलिस ने ग्रामीण को शांत करा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें