फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चौकी के पास दुकान से एलईडी चोरी

Wed, 18 Mar 2015 02:09 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हल्द्वानी
विज्ञापन
विज्ञापन
हीरानगर पुलिस चौकी से मात्र 50 कदम दूर दुकान का शटर काटकर चोरों ने पांच एलईडी चुरा लिए। पुलिस ने घटना की जानकारी के लिए सीसीटीवी खंगाला, लेकिन वह बंद मिला। पुलिस इस मामले में चौकीदार से पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन


बिठौरिया नंबर एक निवासी गोदावरी की कालाढूंगी रोड पर हीरानगर चौकी से सटे सिजवाली टावर में टीवी-फ्रिज की दुकान है। रोज की तरह गोदावरी का भांजा मोहन बिष्ट अपने कर्मचारी विद्यासागर के साथ सोमवार शाम दुकान बंद कर चला गया।

सुबह दुकान खोलने पर पता चला कि चोरों ने पीछे गलियारे में खुलने वाले शटर को काटकर पांच एलईडी चुरा लिए हैं, लेकिन चोरों ने कैश बाक्स में रखे एक लाख 10 हजार के चेक को हाथ नहीं लगाया। दुकानदार के मुताबिक पांचों एलईडी की कीमत डेढ़ लाख रुपए से अधिक है। घटना की सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जानकारी ली और सीसीटीवी को खंगाला, लेकिन वह बंद मिला। पुलिस चौकीदार मनबहादुर से पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें