रोडवेज के सामने ठेला लगाने वाले इंदिरानगर निवासी इरशाद से एक उचक्के ने माचिस मांगने के बहाने गल्ले से 130 रुपए निकाल लिए और भागने लगा। ठेले के पास खड़े बच्चों के शोर मचाने पर पुलिस कर्मी गिरीश चंद्र भट्ट ने क्षेत्रीय लोगों की मदद से पोस्टआफिस के सामने आरोपी को पकड़ लिया। पकड़ा गया उचक्का सर्वेस रामपुर जिले का है। वह भवाली में मजदूरी करने आया था। कोतवाल आरएस मेहता ने मजदूरों के ठेकेदार को थाने में बुलाकर पहले उचक्के का सत्यापन किया। इसके बाद पुलिस एक्ट के तहत उसका चालान कर दिया।