फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोमेश्वर के यात्री को जहरखुरान ने लूटा

Fri, 27 Mar 2015 01:56 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हल्द्वानी
विज्ञापन
विज्ञापन
दुबई से घर लौट रहे अल्मोड़ा जिले के सोमेश्वर का मूल निवासी महेंद्र सिंह कैड़ा को रोडवेज बस में जहरखुरानों ने बेहोश कर 20 हजार रुपए लूट लिए। हल्द्वानी बस अड्डे पर गुरुवार सुबह बेहोश मिले महेंद्र को रोडवेज कर्मियों ने बेस अस्पताल में भर्ती कराया है।
विज्ञापन


महेंद्र दुबई स्थित होटल में काम करता है। दो साल बाद वह छुट्टी लेकर दुबई से घर लौट रहा था। बुधवार सुबह वह हवाई जहाज से दिल्ली पहुंचा। हल्द्वानी आने के लिए वह दिल्ली से बस में सवार हुआ। रामपुर से आगे बढ़ने पर जहरखुरान गिरोह के एक सदस्य ने उससे दोस्ती कर ली। इसके बाद जहरखुरान ने उसे बेहोश कर कैरी बैग में रखे 20 हजार रुपए और मोबाइल लूट लिए। यात्री का पासपोर्ट और अन्य सामान छोड़ दिया।

हल्द्वानी बस अड्डे पर रोडवेज कर्मियों ने महेंद्र की जेब में पड़े दूसरे मोबाइल से उसके भाई को हरीश कैड़ा को फोन कर घटना की जानकारी दी। हरीश ने बताया कि वह कानपुर में नौकरी करता है। उसने महेंद्र को साथ घर चलने के लिए कहा था। घटना की जानकारी मिलने पर महेंद्र के भाई और भाभी अस्पताल पहुंचे। इलाज के दौरान वह पूरी तरह होश में नहीं आया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें