फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छापे में अनियमितता मिली, मेडिकल स्टोर स्वामियों को नोटिस थमाया 

Sat, 22 Jul 2017 01:57 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो हल्द्वानी।
विज्ञापन
Medical Lab
विज्ञापन
मनमर्जी से चल रहे मेडिकल स्टोरों की जांच के लिए शुक्रवार को दवा नियंत्रक के नेतृत्व में छापे मारे गए। इस दौरान कई मेडिकल स्टोरों में लाइसेंस की शर्तों का उल्लंघन मिला तो उन्हें नोटिस थमाया गया। 
विज्ञापन


दवा नियंत्रक कुमाऊं हेमंत नेगी के नेतृत्व में शुक्रवार को बेलवाल मेडिकोज, शिव फार्मेसी, विमल ड्रग हाउस, श्याम मेडिकल स्टोर, जेडीआर मेडिकल एंड हेल्थ सर्विस, दानी डिस्ट्रीब्यूटर की दुकान पर छापे मारे गए। नेगी ने बताया कि उक्त मेडिकल स्टोर एवं डिस्ट्रीब्यूटर के यहां दवा खरीद के बिल, बेचने के बिल, दवा की एक्सपायरी, नकली दवाओं के अलावा बिलों का रिकार्ड देखा गया।

बताया कि मेडिकल स्टोर के लाइसेंस के तहत कई शर्तों का पालन दुकानदारों को करना होता है। छापे में कई मेडिकल स्टोर पर लाइसेंस की शर्तों का उल्लंघन मिला है। ऐसे दुकान स्वामियों को नोटिस थमाया गया है साथ ही स्पष्टीकरण देने को कहा है। स्पष्टीकरण अगर संतोषजनक नहीं हुआ तो कार्रवाई की जाएगी। इस दौरान दवा निरीक्षक मीनाक्षी बिष्ट आदि थे।
विज्ञापन


नशे की दवाएं धड़ल्ले से बिक रही हैं 

डॉक्टरों के पर्चे के बिना कुछ दवाएं नहीं बेची जा सकती हैं। शहर के कुछ मेडिकल स्टोरों पर नशीली दवाओं का कारोबार धड़ल्ले से चल रहा है। इसके बावजूद विभाग चुप है। ऐसे मेडिकल स्टोर की जांच नहीं की जा रही है जबकि ऐसे मेडिकल स्टोर पर युवा धड़ल्ले से नशे की दवाएं खरीद रहे हैं। साथ ही खांसी के कुछ सीरप का प्रयोग भी नशे के लिए हो रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें