फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छत पर कबूतर आने से भड़का पड़ोसी

Sun, 07 Jun 2015 02:00 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हल्द्वानी
विज्ञापन
विज्ञापन
नई बस्ती बनभूलपुरा में छत पर कबूतर आने से पड़ोसी भड़क गया। उसने कबूतर मालिक की मां सहित तीन लोगों को पीटकर घायल कर दिया। बनभूलपुरा पुलिस ने चार नामजद और एक अज्ञात के खिलाफ बलवा का मुकदमा दर्ज कर लिया। इसी प्रकार दूसरे पक्ष ने भी घर में घुसकर पीटने का मुकदमा दर्ज कराया है। 
विज्ञापन


नई बस्ती निवासी जावेद अहमद पुत्र जमील अहमद ने पुलिस को बताया कि उसका कबूतर पड़ोसी नब्बू की छत पर उड़कर चला गया था, जिस पर पड़ोसी ने एतराज जताया। वाद-विवाद होने पर दोनों पक्षों के बीच कहासुनी हो गई। विवाद इतना बढ़ा कि पड़ोसी ने जावेद के भाई परवेज पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। बचाव करने गई उसकी मां शाहजहां, चाची अनीसा बेगम को भी पीट दिया। घायलों ने बेस अस्पताल में इलाज कराने के बाद बनभूलपुरा पुलिस को इसकी सूचना दी।

साथ ही पुलिस ने तहरीर के आधार पर नब्बू, बब्बू, सावेज, बब्लू और उसके दामाद के खिलाफ बलवा का मुकदमा दर्ज कर लिया। इधर बब्बू ने भी परवेज सहित अन्य लोगों पर घर में घुसकर मारपीट करने का मुकदमा दर्ज कराया है। उपनिरीक्षक राजेश मिश्रा मौके का मुआयना कर घटना की जांच कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें