फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सूचना देने वाला ही निकला हत्यारा

Sun, 29 Mar 2015 02:07 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लालकुआं
विज्ञापन
विज्ञापन
बंगाली कालोनी निवासी अर्द्ध विक्षिप्त अधेड़ की हत्या मामले में पुलिस को सूचना देने वाला ही हत्यारा निकला। पुलिस ने शनिवार को मामले का खुलासा किया। मृतक की पत्नी द्वारा दी गई नामजद तहरीर के आधार पर पुलिस ने आरोपी पप्पू के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्जकर आरोपी को हिरासत में लेकर चालान किया है।
विज्ञापन


26 मार्च को वन निगम डिपो संख्या 4 के पास झाड़ियों में एक अर्द्ध विक्षिप्त अधेड़ का शव मिलने पुलिस जांच कर रही थी। पुलिस के मुताबिक आरोपी पप्पू घटना के दिन झाड़ी में शौच कर वापस लौट रहा था। अचानक उसे झाड़ियों से आवाज सुनाई दी तो पप्पू ने एक बड़ा पत्थर झाड़ियों में फेंका। पत्थर झाड़ियों में बैठे बहादुर सिंह तुलेरा के सिर पर लगा। जिससे उनकी मौत हो गई। इस दौरान पप्पू ने खुद को बचाने के लिए कालोनी में आकर एक युवक के गंभीर रूप से घायल होने की सूचना दी थी।

शनिवार को मृतक की पत्नी उमा की तहरीर पर कोतवाली पुलिस ने नगीना कालोनी निवासी पप्पू सिंह पुत्र बहादुर सिंह के विरुद्ध हत्या का मुकदमा दर्ज कर मानव वध सेल को जांच सौंपी। इस पर कार्रवाई करते हुए मानव वध सेल के इंचार्ज उमेद सिंह दानू ने आरोपी पप्पू को डिपो नंबर 4 के पास से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। वहीं, कोतवाल विपिन चंद्र पंत के मुताबिक मृतक बहादुर सिंह मानसिक रूप से अस्वस्थ चल रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें