फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तोड़फोड़ मामले में एक गिरफ्तार 

Mon, 28 Mar 2016 12:32 AM IST
ब्यूराे/अमर उजाला, रामनगर।
विज्ञापन
हमले में हुए घायल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
रामनगर। कांग्रेस नेता हरीश धामी की कार में तोड़फोड़ और गनर समेत छह लोगों से मारपीट मामले में एएसआई की तहरीर के बाद पुलिस ने दो नामजद समेत कई अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। बताया जा रहा है कि आरोपी रामनगर के ब्लॉक प्रमुख संजय नेगी के समर्थक थे।  कोतवाली पुलिस को दी तहरीर में धामी के सुरक्षाकर्मी एएसआई हरीश बिष्ट ने बताया कि शनिवार रात साढ़े आठ बजे वन विकास निगम गेस्ट हाउस से गनर दीप बिष्ट, विजेंद्र सिंह असवाल, चालक आनंद, संजय कुमार, नितिन गाड़ी में तेल भराने रामनगर आ रहे थे।
विज्ञापन


इसी दौरान लखनपुर चुंगी में पहले से मौजूद कपिल रावत, गोपू अधिकारी समेत अन्य युवकों ने कार का रास्ता रोक लिया। आरोप है कि इसके बाद सभी गाली गलौज और मारपीट शुरू कर दी। इसमें चालक संजय और आनंद चोटिल हो गए। एएसआई बिष्ट ने बताया कि मारपीट के बाद आरोपी 9 एमएम पिस्टल मय मैगजीन और 10 कारतूस लूटकर फरार हो गए। घायल अवस्था में चालक संजय और आनंद को इलाज के लिए देर रात संयुक्त अस्पताल में भर्ती कराया गया।

सीओ स्वतंत्र कुमार सिंह ने बताया कि मामले में आरोपियों के खिलाफ आईपीसी की धारा 341, 332, 353, 392, 504, 427 में मुकदमा दर्ज किया गया है। इस मामले में एक नामजद आरोपी कपिल रावत को पुलिस ने बसई से गिरफ्तार किया। उसके कब्जे से पिस्टल, कारतूस बरामद हुआ है। सोमवार को उसे कोर्ट में पेश किया जाएगा। पुलिस टीम में एसआई बीसी मासीवाल, एसओजी प्रभारी दिनेश पंत, कांस्टेबल महेंद्र डंगवाल, भूपेंद्र सिंह शामिल थे। 
विज्ञापन


रामनगर। ब्लॉक प्रमुख संजय नेगी ने कहा मारपीट से मेरा कोई लेना देना नहीं है। कुछ लोग मुझे बदनाम करने का प्रयास कर रहे हैं। उन्होंने आरोपियों पर कड़ी से कड़ी कार्रवाई करने को कहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें