फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक माह में दिया 15 लाख जुर्माना

Thu, 16 Jul 2015 01:56 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हल्द्वानी।
विज्ञापन
विज्ञापन
ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन करने पर शहर की जनता ने एक माह के दौरान सीपीयू को 15 लाख 36 हजार 500 रुपये नगद जुर्माना दिया। दंड भरने के बाद लोग हेलमेट पहनने लगे हैं। लोगों का आरोप है कि सीपीयू सिर्फ हाईवे तक सीमित रह गई है।
विज्ञापन


सीपीयू के प्रभारी मनीष शर्मा ने बताया कि 12 जून को उद्घाटन अगले दिन से फोर्स ने कार्य करना शुरू किया। फोर्स ने बगैर दबाव निष्पक्षता पूर्वक कार्रवाई करते हुए जनता के विश्वास को जीतने का प्रयास किया है।

बताया कि 12 जुलाई तक एक माह के दौरान सीपीयू ने 384 वाहनों को सीज, 518 वाहनों का कोर्ट चालान और रोड पर बेतरतीब खड़े 698 वाहनों का चस्पा चालान किया।

फोर्स ने मौके पर 10 हजार 153 वाहनों का चालान कर  15 लाख 36 हजार 500 रुपये जुर्माना वसूल किया। लोगों का कहना है कि वाहन स्वामियों ने यातायात नियमों का उल्लंघन कर जुर्माना भरा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मंडी चौकी की पुलिस ने सीपीयू के सहयोग से मंडी में बेतरतीब खड़े 45 वाहनों का चालान किया। इस बीच दो वाहन सीज किए गए।

चौकी प्रभारी जीएस अधिकारी ने बताया कि मंडी समिति के अधिकारियों ने शिकायत की थी कि मंडी में सफेद पट्टी को लांघकर लोग वाहनों को खड़ा कर देते हैं।

इस कारण आए दिन जाम के साथ दुर्घटना का भय बना रहता है। शिकायत के आधार पर पुलिस ने चालान की कार्रवाई की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें