फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लाइसेंस किसी के नाम दवा बेचता कोई और है

Thu, 30 Jul 2015 01:49 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो/नैनीताल।
विज्ञापन
विज्ञापन
जिलाधिकारी दीपक रावत ने बुधवार को बीडी पांडे जिला पुरुष अस्पताल समेत बाजार में पैथोलॉॅजी सेंटरों और दवा की दुकानों का औचक निरीक्षण किया।
विज्ञापन


इसमें डीएम को कई अनियमितताएं मिलीं। उन्होंने सीएमओ को दोनों पैथोलॉजी सेंटरों को बंद करने के साथ ही दवा विक्रेताओं के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।

सीएमओ ने डीएम के निर्देश के बाद दवा विक्रेताओं और मानकों के खिलाफ चल रहे पैथोलॉजी सेंटर संचालकों को नोटिस जारी किए हैं।

जिलाधिकारी ने ड्रग इंसपेक्टर को बुलाकर तत्काल मानकों का परीक्षण कर अनाधिकृत दवा विक्रेता और पैथोलॉजी सेंटर संचालकों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए प्राथमिकी दर्ज कराने के निर्देश दिए हैं। 
विज्ञापन


डीएम ने बुधवार दोपहर बीडी पांडे अस्पताल का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने मरीजों से हालचाल पूछने के साथ ही उन्हें अस्पताल से दवा मिलने के बारे में पूछा।

एक मरीज ने बताया कि मुख्यमंत्री स्वास्थ्य योजना का कार्ड अभी तक नहीं बनाया गया है। इस वजह से उन्हें स्वास्थ्य सुविधाओं का लाभ नहीं मिल पा रहा है।

डीएम ने पीएमएस को निर्देश दिए कि मरीज को आवश्यक सहयोग करें। डीएम ने अस्पताल के सामने आरोग्य और राघव पैथोलॉजी कलेक्शन सेंटर का निरीक्षण किया।

 दोनों पैथोलॉजी सेंटर संचालक अधिकृत प्रपत्र नहीं दिखा सके। डीएम ने दोनों पैथोलॉजी सेंटरों को तत्काल बंद करने के निर्देश दिए। बाद में डीएम ने कई दवा विक्रेताओं की दुकानों में छापामारी की।

 उन्होंने शेड्यूल एच-वन और प्रतिबंधित दवाओं की जानकारी ली और उनके स्टाक का निरीक्षण किया। उन्होंने सीएमओ को स्टाक मिलान करने और गलत पाए जाने पर दुकानों को सील करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन


डीएम ने बताया कि अधिकांश दवा विक्रेताओं के पास फार्मेसी लाइसेंस नहीं हैं। वह दूसरे के लाइसेंस से दवा की दुकान चला रहे हैं। पूरे जिले में ऐसे दवा विक्रेताओं को चिह्नित कर उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

जिलाधिकारी ने मानकों के खिलाफ पैथोलॉजी सेंटर चलाने और दवा बेचने के मामले पकड़े हैं। इनकी ड्रग इंसपेक्टर दीपक कुमार जांच कर रहे हैं।

जांच रिपोर्ट मिलते ही इनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। किसी के स्वास्थ्य से खिलवाड़ करने की इजाजत नहीं दी जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें