फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रांसपोर्ट नगर में सशस्त्र बदमाशों का धावा, ट्रक लूटा

Sat, 11 Apr 2015 01:57 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लालकुआं
विज्ञापन
विज्ञापन
ट्रांसपोर्ट नगर में शुक्रवार की रात तीन सशस्त्र बदमाशों ने धावा बोलकर एक व्यवसायी का ट्रक उड़ा लिया। बदमाशों ने ट्रक के पास सो रहे रिक्शा चालक के हाथ-पैर बांधकर गड्ढे में डाल दिया, ताकि ट्रक उड़ाते वक्त वह कहीं हल्ला न कर दे। घटना की जानकारी पांच घंटे बाद सुबह उस समय हुई, जब मौके पर पहुंचे एक टेंपो वाले ने रिक्शा चालक को हाथ-पैर बंधे हुए गड्ढे में पड़ा देखा। पुलिस ने ट्रक की बरामदगी के लिए आधा दर्जन टीमें गठित कर यूपी के विभिन्न क्षेत्रों के लिए रवाना कर दी हैं। व्यापारियों ने ट्रक की जल्द बरामदगी की मांग उठाई।
विज्ञापन


व्यवसायी रामवीर सिंह राठौर के दो ट्रक (यूपी25-8765 और एचआर 38एल-2841) ट्रांसपोर्ट नगर में खड़े थे। पास ही एक चाय की दुकान के बाहर रिक्शा चालक 50 वर्षीय ऋ षिपाल सो रहा था। रात करीब एक बजे तीन सशस्त्र बदमाश वहां पहुंचे और उसे काबू में कर लिया। बदमाशों ने ऋ षिपाल के हाथ-पांव रस्सी से बांधकर उसके मुंह में कपड़ा ठूंस दिया और दुकान के पीछे एक गड्ढे में धकेल दिया। इसके बाद ट्रक (यूपी25-8765) को स्टार्ट ले गए।

शनिवार की सुबह छह बजे ट्रांसपोर्ट नगर स्थित टैंपो स्टैंड पर टैंपों चालकों ने गड्ढे में पड़े ऋषिपाल को देखा। उन्होंने उसे बाहर निकालकर हाथ-पैर खोले। ऋषिपाल ने घटना से अवगत कराया तो तत्काल ट्रक स्वामी को अवगत कराया गया। इस बीच ट्रक चोरी की सूचना पर वरिष्ठ उपनिरीक्षक सीएम एस रावत भी पहुंच गए। एसएसआई रावत ने बताया कि ट्रक की बरामदगी के लिए पुलिस की छह टीमें यूपी के विभिन्न क्षेत्रों में रवाना की गई है। इधर, ट्रांसपोर्ट यूनियन के पदाधिकारियों ने जल्द घटना का खुलासा न करने पर आंदोलन की चेतावनी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें