फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फाइनेंस कर्मचारी ने ससुराल में लगाई फांसी

Tue, 03 Mar 2015 02:04 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हल्द्वानी
विज्ञापन
विज्ञापन
जजफार्म ब्लाक सी स्थित ससुराल में एक निजी कंपनी के फाइनेंस कर्मचारी ने सोमवार शाम फांसी लगाकर जान दे दी। परिवार के लोग घटना के बाबत कुछ बताने को तैयार नहीं है, लेकिन मुखानी पुलिस घटना को गृह कलह मानकर जांच कर रही है।
विज्ञापन


पीलीभीत जिले के सिखोला न्यूरिया के मूल निवासी पवन शर्मा (32) दिल्ली स्थित एक निजी फाइनेंस कंपनी में कार्यरत था, लेकिन वह तीन माह से नौकरी छोड़कर जज फार्म स्थित अपनी ससुराल में पत्नी रचना और बेटे गौरव (6) के साथ रह रहा था। सोमवार शाम वह स्कूटी लेकर बाजार गया। शाम को लौटने के बाद वह मकान के प्रथम तल स्थित खाली कमरे में गया। यहां पवन के ससुर ईश्वरी चंद्र पंत ने बच्चों के झूलने के लिए झूला बनाया था।

पवन सीलिंग की कुंडी में फंदा लगाकर लटक  गया। कुछ देर बाद दूसरे कमरे में वीडियो गेम खेल रहीं रचना के भांजियों ने खिड़की से पवन की गर्दन फंदे से लटका देखकर शोर मचाया। आवाज सुनकर परिवार के लोगों ने दरवाजा खोलकर देखा तो पवन की गर्दन फंदे से लटकी थी। सूचना पर पहुुंची पुलिस ने फंदे से शव को नीचे उतारा। साथ ही मौका मुआयना कर पत्नी रचना और बच्चों से पूछताछ की। पत्नी ने विवाद के बारे में पुलिस को जानकारी नहीं दी।
विज्ञापन


उपनिरीक्षक जीआर गोला का कहना था कि घटना की मुख्य वजह पारिवारिक विवाद लग रही है। आशंका है कि पवन ने फाइनेंस का काम छोड़ दिया था। आर्थिक तंगी के चलते उसने फांसी लगाई है। पुलिस ने शव कब्जे में ले लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें