फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दीपा हत्याकांड: पुलिस को 15 दिन की मोहलत

Thu, 16 Jul 2015 01:45 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, भीमताल(नैनीताल)।
विज्ञापन
विज्ञापन
आंगनबाड़ी कार्यकत्री दीपा जोशी के हत्यारों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर विधायक दान सिंह भंडारी और उनके साथ मौजूद विभिन्न संगठनों से जुड़े लोगों का क्रमिक अनशन बुधवार को तीसरे दिन भी जारी रहा।
विज्ञापन


तीसरे दिन नेता प्रतिपक्ष अजय भट्ट और पूर्व सांसद बलराज पासी भी धरने पर बैठे। नेता प्रतिपक्ष ने पुलिस प्रशासन को एक पखवाड़े की मोहलत दी।

कहा यदि खुलासा नहीं किया तो भाजपा 30 जुलाई को नैनीताल में गांधी प्रतिमा के समक्ष विशाल धरना प्रदर्शन करेगी, जिसमें प्रदेश के कई भाजपा विधायक भी शामिल होंगे।

नेता प्रतिपक्ष के अनुरोध पर विधायक समेत अन्य लोगों ने क्रमिक अनशन खत्म करने की घोषणा कर दी। दीपा जोशी के हत्यारों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर विधायक भंडारी समेत कई लोग यहां बीते तीन दिन से क्रमिक अनशन पर बैठे थे।
विज्ञापन


बुधवार को नेता प्रतिपक्ष अजय भट्ट भी पहुंचे। उन्होंने पुलिस, प्रशासन और प्रदेश सरकार को आड़े हाथों लिया। सरकार पर हत्यारों को संरक्षण देने का आरोप लगाया।

कहा यदि हत्यारों को सरकार का संरक्षण नहीं होता तो पुलिस अभी तक मामले का खुलासा कर देती। इस बीच एसएसपी सैंथिल अबुदई भी मौके पर पहुंच गए।

उन्होंने नेता प्रतिपक्ष को हत्याकांड के खुलासे के लिए पुलिस की ओर से किए जा रहे प्रयास की जानकारी दी और जल्द खुलासा करने का दावा किया।

विधायक भंडारी के क्रमिक अनशन स्थल पर नेता प्रतिपक्ष अजय भट्ट की मौजूदगी में उस समय गहमागहमी का माहौल पैदा हो गया जब आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों के संगठन की एक नेता ने राजनीति नहीं चलेगी के नारे लगाने शुरू कर दिए।

तभी महिला संगठन से जुड़ी एक महिला ने राजनैतिक दलों से जुड़े नेताओं के मंच पर पहुंचने पर हंगामा कर दिया। इस पर भाजपाइयों ने एनजीओ के खिलाफ नारेबाजी कर दी।

 नेता प्रतिपत्र अजय भट्ट ने किसी तरह कार्यकर्ताओं को शांत किया। भाजपाइयों और विभिन्न संगठनों से जुड़े लोगों द्वारा मंच खाली कर देने के बाद महिला संगठनों के अलावा आंगनबाड़ी कार्यकत्री मंच पर सवार हो गई और दुपहर बाद तक नारेबाजी करती रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें