फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेटी छीनकर लूटे जेवरात

Sun, 22 Feb 2015 01:59 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हल्द्वानी
विज्ञापन
विज्ञापन
श्रीराम मंदिर के सामने एक टेंपो चालक ने शनिवार को दिनदहाड़े महिला की गोद से उसकी तीन साल की बेटी छीनकर अपहरण की धमकी दी। इससे भयभीत महिला ने टेंपो चालक के कहने पर जेवरात उतारकर उसे सौंप दिए। चालक  बच्ची को वापस करने के बाद फरार हो गया। महिला के शोर मचाने पर डीके पार्क में मौजूद लोग वहां पहुंचे। सूचना पर सीओ राजेंद्र सिंह ह्यांकी सहित कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी टेंपो चालक की तलाश शुरू कर दी।
विज्ञापन


बनभूलपुरा वार्ड एक निवासी नईम की पत्नी रजिया अपनी तीन साल की बेटी आलिया को लेकर बेस अस्पताल के सामने डॉ. लाल पैथालाजी में अपनी ब्लड रिपोर्ट लेने के लिए गई थी। लौटते समय वह पैदल डीके पार्क से होकर श्रीराम मंदिर के सामने खड़े टेंपो में बैठने के लिए आई। इस बीच टेंपो चालक ने उसकी गोद से बच्ची को छीन लिया। धमकी दी कि यदि जेवर नहीं दिए तो बच्ची का अपहरण कर लूंगा।

इससे भयभीत मां ने दोनों कुंडल, लौंग, दोनों पाजेब और बालियां उतारकर चालक को सौंप दिए। जेवरात मिलने के बाद टेंपो चालक बेटी सौंपकर फरार हो गया। इसके बाद महिला ने शोर मचाया तो पार्क में मौजूद लोग वहां आए। सूचना पर कोतवाली पुलिस भी पहुंच गई। पूछताछ से पता चला कि उसका पति नईम मजदूरी करता है। रजिया की मां राबिया का कहना था कि उसकी बेटी बहुत सीधी सादी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें