ढिल्लन स्टोन क्रशर से कर्मचारी एक लाख रुपये लेकर फरार हो गया। सुपरवाइजर की तहरीर के बाद पुलिस ने कर्मचारी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है। ग्राम वीरपुरलच्छी स्थित ढिल्लन स्टोन क्रशर के सुपरवाइजर जसप्रीत सिंह निवासी शिवपुरी लौहारी स्वार रामपुर ने पुलिस को दी तहरीर में कहा है कि मंगलवार की रात वह अपनी जेब में क्रशर के एक लाख छह हजार पांच सौ रुपये लेकर कमरे में चला गया।
रात खाना खाने के बाद उसने रुपये भरी पेंट को उतारकर अलग रख दिया। इसी दौरान कंपनी में काम करने वाला संतोष अग्रवाल निवासी ढकिया गुलाबो, मूल निवासी पश्चिम बंगाल रुपये निकाल कर फरार हो गया। पीरूमदारा चौकी इंचार्ज राजेश यादव ने बताया तहरीर के बाद फरार कर्मचारी के खिलाफ 408 आईपीसी में मुकदमा दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।