कार की टक्कर एक चीतल की मौत हो गई। विभाग ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के बाद दफना दिया। वहीं, चालक पर 10 हजार रुपए जुर्माना लगाकर उसे छोड़ दिया गया।
मंगलवार शाम ग्राम रिंगोड़ा के पास सड़क पार कर रहे चीतल को कार से जा रहे ज्वालापुर हरिद्वार निवासी अशोक वर्मा ने टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि चीतल की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर पहुंची कार्बेट पार्क की टीम ने चालक को हिरासत में लेकर शव का पोस्टमार्टम कराया।
बिजरानी के रेंजर महेश बिष्ट ने बताया कि वाहन चालक से चीतल मारने के जुर्म में 10 हजार रुपए जुर्माना वसूलकर छोड़ दिया गया है। चीतल नर था, जिसकी उम्र तीन साल थी।