फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शराब की ओवररेटिंग के विरोध पर सिर में मारी बोतल

Sun, 01 May 2016 01:25 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रामनगर (नैनीताल)।
विज्ञापन
विज्ञापन
रामनगर। शराब की ओवररेटिंग का विरोध करने पर दुकानदार के सिर में बोतल मार दी। जिससे भड़के लोगों ने दुकान में तोड़फोड़ कर आगजनी की भी कोशिश की। मोहल्ला भवानीगंज निवासी नकुल कश्यप शनिवार रात करीब 8:30 बजे भगत सिंह चौक स्थित लाइसेंसी दुकान से शराब खरीदने गया था। जहां दुकानदार ने नकुल से प्रिंट रेट से अधिक भुगतान मांगा। नकुल ने इसका विरोध किया तो आरोप है कि दुकानदार ने नकुल के सिर में बोतल मार दी। जिससे जख्मी नकुल लहूलुहान हो गया। बोतल भी फूट गई। इसका पता चलते ही वहां भीड़ जुट गई।
विज्ञापन


आरोप है कि भीड़ में शामिल लोग दुकान में घुस गए। उन्होंने बोतलों में तोड़फोड़ कर आग लगाने की कोशिश की। दुकानदार के साथियों ने जलता कागज बुझाकर आगजनी को रोक दिया। हंगामे के कारण काशीपुर-बुआखाल राष्ट्रीय राजमार्ग पर जाम भी लगा। मौके पर पहुंची पुलिस ने भीड़ को हटाकर जाम खुलवाया। सरकारी अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद नकुल को हायर सेंटर रेफर किया गया। पहुंची पुलिस ने तीन आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। सीओ स्वतंत्र कुमार ने कहा कि मामले की जांच की जा रही है। किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें