फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अवैध स्टॉकों पर कार्रवाई, एक सीज

Tue, 07 Mar 2017 01:05 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो रामनगर
विज्ञापन
अवैध स्टॉकों पर कार्रवाई, एक सीज - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
अवैध खनन के स्टॉक के खिलाफ सोमवार को एसडीएम और खान उपनिदेशक की संयुक्त टीम ने ग्रामीण क्षेत्रों में छापामार कार्रवाई की। इस दौरान 10 स्टॉकों पर कार्रवाई करते हुए डेढ़ करोड़ से अधिक का जुर्माना लगाया गया है। साथ ही एक स्टॉक को सीज किया गया है। इसके अलावा अवैध खनन में लिप्त एक डंपर को भी सीज किया गया।
विज्ञापन


सोमवार को एसडीएम पारितोष वर्मा व खान उपनिदेशक राजपाल लेघा की संयुक्त टीम ने अवैध स्टॉकों पर छापामार कार्रवाई की। ग्राम भगुवाबंगर स्थित भारत स्टॉक पर 5,704 घनमीटर अवैध भंडारण मिलने पर उसे सीज किया गया है।

ग्राम उदयपुरी बंदोबस्ती स्थित हिमालयन ट्रेडिंग कंपनी में 402 घनमीटर अवैध स्टॉक पकड़ 5,53,000 रुपए का जुर्माना ठोका है। इसी गांव के नंदलाल के यहां 103 घनमीटर अवैध स्टॉक मिलने पर 2,90,000 रुपए का, नारायण राम दास के यहां 800 घनमीटर अवैध स्टॉक मिलने पर 9,04,000 रुपए का, चरणजीत सिंह के यहां 435 घनमीटर अवैध स्टॉक मिलने पर 5,82,800 रुपए का, गोपाल सिंह के यहां 1205 घनमीटर अवैध स्टाक मिलने पर 12,60,400 रुपए का जुर्माना लगाया गया है।
विज्ञापन


मडैया स्थित ढिल्लन स्टोन क्रेशर में 570 घनमीटर अवैध स्टॉक पाए जाने पर 7,01,600 रुपए का, इसी गांव के हरमेक सिंह के यहां 65 घनमीटर अवैध स्टॉक पकड़ 2,57,210 रुपए का, ग्राम उदयपुरी बंदोबस्ती निवासी रामसिंह जलाल के यहां 130 घनमीटर अवैध स्टॉक मिलने पर 3,14,000 रुपए का, चैनपुरी केे पुरेवाल स्टोन क्रेशर में 298 घनमीटर अवैध स्टॉक पाए जाने पर 4,62,240 रुपए का जुर्माना लगाया गया है।

इस प्रकार कुल एक करोड़ 54 लाख पांच हजार 170 रुपए का जुर्माना लगाया गया है। वहीं पीरूमदारा क्षेत्र में अवैध रुप से उपखनिज ले जाते एक डंपर को भी सीज किया गया।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें