फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाइक समेत खाई में गिरा एयरफोर्स का जवान, मौत

Mon, 19 Jan 2015 01:13 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/हल्द्वानी
विज्ञापन
विज्ञापन
बाइक सवार एयरफोर्स के जवान की रविवार शाम भुजियाघाट में करीब 50 फीट गहरी खाईं में गिरने से मौत हो गई। जवान अपने दोस्त के साथ नैनीताल घूमकर वापस लौट रहा था। हादसे के बाद जवान का साथी फरार हो गया। काठगोदाम पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से शव खाई से बाहर निकला। जवान ने हेलमेट नहीं पहना था।
विज्ञापन


रुद्रपुर स्थित आवास विकास कालोनी निवासी मोहित राठौर (24) पुत्र रामपाल राठौर जोधपुर एयरबेस में तैनात था। वह छह दिन पहले ही छुट्टी लेकर घर आया था। रविवार सुबह नौ बजे वह पड़ोसी दोस्त सौरभ नेगी के साथ पल्सर बाइक (यूके 06क्यू-3061) से नैनीताल घूमने आया था। अपराह्न में मोहित और सौरभ वापस लौट रहे थे।

50 फीट खाई में गिर गई
भुजियाघाट के पास करीब साढ़े चार बजे बाइक अनियंत्रित होकर 50 फीट खाई में गिर गई। दुर्घटना में एयरफोर्स के जवान मोहित की मौत हो गई, जबकि सौरभ बच गया। दुर्घटना की सूचना पर स्थानीय लोगों की भीड़ जुट गई। सौरभ अपने सिर में चोट बताकर मौके से गायब हो गया।
विज्ञापन


काठगोदाम थानाध्यक्ष नरेश चौहान के मुताबिक ग्रामीणों की मदद से खाई से शव निकालकर पोस्टमार्टम को भेज दिया। दुर्घटना की सूचना मिलने पर चाचा गेंदरु, भाई प्रदीप और मां रीता राठौर सुशीला तिवारी अस्पताल पहुंचे। मोहित के भाई प्रदीप राठौर (बीटेक का छात्र) ने हैरानी जताई कि सौरभ कैसे बच गया। मोहित तीन भाई-बहनों में सबसे बड़ा था। वह असम में तैनात था, कुछ दिनों पहले ही जोधपुर में उसकी पोस्टिंग हुई थी। जवान के पिता रामपाल रोडवेज में बस चालक हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें