बेड़ीनाग(पिथौरागढ़)। बेड़ीनाग के धारीचौरा निवासी युवक कमलेश सिंह महरा राईआगर बाजार से गायब हो गया। बेड़ीनाग थाने में दर्ज गुमशुदगी में कमलेश के पिता गोपाल सिंह ने बताया कि वह 22 मार्च को घर से राईआगर बाजार को निकला।
वह अपने साथ हाईस्कूल का प्रमाण पत्र भी ले गया है। उसका मोबाइल नंबर बंद आ रहा है। कई स्थानों पर खोजबीन करने के बाद भी पता नहीं चल पा रहा है। गोपाल सिंह ने पुलिस से शीघ्र लापता पुत्र का पता लगाने की गुहार लगाई है।