फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जंगलों में मिला दिव्यांग युवक का शव

विज्ञापन
विज्ञापन
भीमताल/पतलोट (नैनीताल)। ओखलकांडा ब्लॉक के डालकन्या निवासी दिनेश पनेरू (19) पुत्र हरीश पनेरू का शव 13 दिन बाद खनस्यू के रिखाकोट के स्याली के जंगल में मिला है। शव को कब्जे में लेने के लिए राजस्व पुलिस ने टीम भेज दी है।
विज्ञापन

पटवारी पूरन गुणवंत ने बताया कि दिनेश पनेरू बबियाड़ स्थित ननिहाल में रहता था। वह दिव्यांग था और 25 फरवरी से लापता था। परिजनों ने उसकी गुमशुदगी 6 मार्च को दर्ज कराई थी। पटवारी ने बताया कि रविवार शाम दिनेश का शव रिखाकोट के स्याली गांव से मिलने की सूचना मिली, इस पर राजस्व पुलिस को मौके पर रवाना कर दिया है। शव को कब्जे में लेने के बाद मौत के कारणों का पता लगाया जाएगा। गुणवंत के मुताबिक दिनेश के पिता हरीश पनेरू भी दिव्यांग है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें