हल्द्वानी। कोतवाली पुलिस ने दुष्कर्म का आरोपी डीजे संचालक को पंचायतघर के समीप गिरफ्तार कर लिया। आरोप है कि शादी का झांसा देकर नाबालिग के साथ दुष्कर्म किया था।
टीपीनगर चौकी प्रभारी अजेंद्र कुमार ने बताया कि 29 दिसंबर 18 को एक किशोरी ने धारा 376,506 के तहत मुकदमा दर्ज कराया था। आरोप था कि गैस गोदाम रोड प्रेमपुर लोश्ज्ञानी निवासी राहुल चंद ने किशोरी को झांसा देकर उसके साथ डेढ़ साल तक संबंध बनाया। शादी की बात करने पर वह धमकी देने लगा। इस मामले में उपनिरीक्षक प्रियंका मौर्या ने जांच करने के बाद शनिवार की शाम आरोपी डीजे संचालक राहुल को पंचायतघर के समीप गिरफ्तार कर लिया।
दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार