फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाइक सवार लुटेरों ने होटल कर्मी को लूटा

विज्ञापन
विज्ञापन
नैनीताल। बाइक सवार लुटेरों ने डीएसबी कॉलेज रोड पर होटल नैनी रीट्रीट के कर्मचारी को लूट लिया। काले रंग की पल्सर बाइक से आए लुटेरों ने उन्हें पहले बाइक से टक्कर मारी फिर घटना को अंजाम दिया। पीड़ित ने मल्लीताल कोतवाली में तहरीर दी, लेकिन बुधवार देर शाम तक पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की।
विज्ञापन

शशांक होटल नैनी रीट्रीट में कर्मचारी हैं। मंगलवार शाम लगभग नौ बजे वह अयारपाटा में डीएसबी कॉलेज रोड से जा रहे थे। इसी बीच काले रंग की पल्सर बाइक से तीन लुटेरे आए और उन्हें बाइक से टक्कर मार दी। इसी बीच लुटेरों ने उनका मोबाइल, दो हजार रुपये छीन लिए और मौके से फरार हो गए। शशांक ने घटना की तहरीर मल्लीताल कोतवाली पुलिस को दी है।
तीनों की उम्र 20 से 27 साल के बीच रही होगी। उनकी बाइक पर नंबर प्लेट भी नहीं थी। मल्लीताल पुलिस ने बुधवार को 24 घंटे बाद भी उनकी रिपोर्ट दर्ज नहीं की। इंस्पेक्टर मल्लीताल विपिन चंद्र पंत ने बताया कि उन्हें इस घटना की जानकारी नहीं है। सूचना मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


नर्स का मोबाइल ले उड़े बाइक चोर
रामनगर (नैनीताल)। भवानीगंज पर काम से लौट रही एक नर्स का बाइक सवार बदमाशों ने मोबाइल लूट लिया और फरार हो गए। नर्स ने थाने पहुंचकर चोरों के खिलाफ तहरीर दी। एक अस्पताल में नर्स प्रभा सामंत लखनपुर में रहती है। देर शाम वह अपना काम खत्म कर पैदल घर लौट रही थी। इसी बीच फोन आने पर वह मोबाइल पर बात करते हुए जाने लगी। भवानीगंज के पास पहुंचते ही बाइक सवार दो युवकों ने झपट्टा मारकर उनका मोबाइल लूट लिया और फरार हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें