फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अवैध शराब के विरोध में उतरे लोग

विज्ञापन
विज्ञापन
रामनगर (नैनीताल)। शराब पीने से हुई युवक की मौत के बाद गिहार बिरादरी के लोगों ने कोतवाली का घेराव किया। उन्होंने एसडीएम से भी शराब तस्करी रोकने की मांग की।
विज्ञापन

भवानीगंज के लोगों ने बताया कि अवैध शराब पीने से मोहल्ले के ही सुनील गिहार की 24 दिसंबर को मौत हो गई थी। इससे क्षुब्ध गिहार बस्ती के लोगों ने बृहस्पतिवार को सुनील की पत्नी अनीता के साथ कोतवाली थाने का घेराव किया। इसके बाद सभी लोग एसडीएम दफ्तर पहुंचे। उन्होंने एसडीएम हर गिरी को बताया कि खुलेआम अवैध शराब बिकने से मोहल्ले का माहौल खराब हो गया है। शराब से कई घर बर्बाद हो गए हैं। आए दिन झगड़े हो रहे हैं। चेतावनी दी कि यदि शराब तस्करों पर कार्रवाई नहीं हुई तो वह आंदोलन करेंगे। कोतवाल रवि कुमार सैनी समेत एसडीएम ने भी शराब तस्करों पर कड़ी कार्रवाई का आश्वासन दिया। इससे पहले उपपा भी मामले की जांच कर शराब तस्करी रोकने की मांग कर चुकी है।


अवैध शराब के विरोध में उतरे लोग
कोतवाली, एसडीएम ऑफिस का घेराव किया


अवैध शराब की दो भट्ठियां तोड़ीं
मालधनचौड़ (नैनीताल)। स्थानीय पुलिस चौकी की टीम ने तुमड़िया डाम में जाकर अवैध शराब की दो भट्ठियां तोड़ीं लेकिन पुलिस को देखते ही शराब तस्कर भाग गए। बताया कि यह अभियान एसएसपी के मार्गदर्शन, स्थानीय पुलिस चौकी प्रभारी विनय मित्तल के निर्देशन में चलाया गया। मौके पर दो हजार लीटर लाहन नष्ट कर शराब बनाने के उपकरण भी जब्त किए गए। पुलिस शराब तस्करों की तलाश कर रही है। वहीं पीरूमदारा चौकी पुलिस ने थारी कंदला निवासी बलवीर सिंह को 40 लीटर अवैध शराब समेत पकड़ा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें