फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसडीएम का गैस एजेंसी पर छापा, घटतौली पकड़ी

विज्ञापन
विज्ञापन
नैनीताल। एसडीएम के छापे में गाड़ीपड़ाव स्थित एचपी की गैस एजेंसी में घटतौली का खुलासा हुआ है। इस दौरान 12 सिलेंडर चेक किए गए और सभी में कम गैस निकली। एसडीएम ने एजेंसी संचालक का चालान कर दिया है।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को एसडीएम अभिषेक रुहेला, वरिष्ठ बांट माप निरीक्षक उमा आर्या, नारायण सिंह रौतेला गाड़ीपड़ाव स्थित सिकंदरजीत सिंह की एचपी गैस एजेंसी पर पहुंचे। यहां टीम ने एक-एक करके 12 कामर्शियल सिलेंडरों की जांच की। सभी में गैस कम निकली। इसके बाद सिलेंडरों की बिक्री पर रोक लगा दी गई और एजेंसी संचालक का चालान काट दिया गया। टीम ने घरेलू सिलेंडर का वजन करने का प्रयास किया, लेकिन कोई भरा हुआ सिलेंडर उपलब्ध नहीं था। सिलेंडरों में 200 ग्राम से लेकर आधा किलो तक गैस कम निकली है। शिकायतें मिल रहीं थीं कि एजेंसी संचालक ग्राहकों को तौल कर सिलेंडर नहीं देते हैं। नया कनेक्शन लेने वालों को किताब नहीं दी जा रही है। एसडीएम ने बताया कि एजेंसी संचालक का चालान कर दिया गया है। संचालक से कहा गया है कि कंपाउंडिंग होने तक वह इन 12 सिलेंडरों को नहीं बेचेगा। उधर, एजेंसी संचालक सिकंदरजीत सिंह ने बताया कि सिलेंडरों में गैस हल्द्वानी गोदाम से ही कम आती है। उन्होंने कोई गड़बड़ी नहीं की है। एसडीएम ने बताया कि इंडेन गैस एजेंसी पर भी जांच की गई, लेकिन वहां कोई घटतौली नहीं मिली।
विज्ञापन


एचपी गैस एजेंसी पर छापा, घटतौली पकड़ी
एसडीएम ने 12 सिलेंडरों में कम गैस पाई, एजेंसी संचालक का चालान
200 ग्राम से 500 ग्राम तक कम बेची जा रही थी गैस
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें