फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दारू परोसने वालों की आई शामत, 73 का चालान

विज्ञापन
red wine
विज्ञापन
हल्द्वानी। पुलिस उच्चाधिकारियों के तेवर सख्त होने पर पुलिस ने होटल और रेस्टोरेंट में शराब परोसने वालों जमकर खबर ली। कोतवाली, मंगलपड़ाव, भोटिया पड़ाव, टीपीनगर और बनभूलपुरा की पुलिस ने शराब पिलाने पर 73 लोगों का पुलिस एक्ट के तहत चालान किया।
विज्ञापन


मंगल पड़ाव, राजपुरा और मंडी में शराब पिलाने वालों की महफिल सजने की शिकायत मिलने पर एसपी सिटी अमित श्रीवास्तव ने शहर की पुलिस को चेकिंग कर कार्रवाई के निर्देश दिए। मंगल पड़ाव पुलिस ने ढाबों में शराब पी रहे कई लोगों को पकड़ लिया। चौकी प्रभारी अजेंद्र कुमार ने 11 लोगों का पुलिस एक्ट में चालान कर 2750 रुपये जुर्माना वसूला। भोटिया पड़ाव चौकी प्रभारी प्रताप सिंह नगरकोटी ने राजपुरा, बेलोजली लॉज और बरसाती नहर पर शराब पिलाने वाले 21 लोगों का पुलिस एक्ट के तहत चालान किया।

बनभूलपुरा थानाध्यक्ष दिनेश नाथ महंत ने शराब पिलाने पर 15 लोगों का चालान कर 3750 रुपये जुर्माना वसूला। इधर टीपीनगर चौकी प्रभारी विजय मेहता ने शराब पिलाने पर आठ का चालान कर 2000 रुपये जुर्माना वसूल किया। मंडी चौकी प्रभारी राजेंद्र कुमार ने 11 लोगों का पुलिस एक्ट में चालान किया। इधर हीरानगर चौकी पुलिस ने सात लोगों का पुलिस एक्ट के तहत चालान कर 1750 रुपये जुर्माना वसूल किया।
विज्ञापन
विज्ञापन



पुलिस ने देरशाम शहर में चलाया अभियान
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें