फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अधिवक्ता के घायल होने पर कोतवाली का घेराव, सड़क जाम करने का प्रयास

विज्ञापन
विज्ञापन
नैनीताल। अधिवक्ता और महिला उद्यमी के विवाद में नैनीताल में बृहस्पतिवार रात बवाल हो गया। अधिवक्ता के घायल होने और पुलिस द्वारा मेडिकल परीक्षण न कराने पर साथी भड़क गए। उन्होंने कोतवाली का घेराव कर दिया। इसके बाद हाईकोर्ट रोड जाम करने का प्रयास किया। अधिवक्ता ने महिला उद्यमी के रिश्तेदारों पर मारपीट कर मुंह में पिस्टल ठूंसने का आरोप लगाया। बाद में पुलिस ने अधिवक्ता का मेडिकल कराया तो महिला के जेठ ने अधिवक्ता पक्ष पर महिला को विधवा होने के कारण परेशान कर गांव से भगा देने का आरोप लगाया। जेठ ने अधिवक्ता व उसके 15-20 साथियों पर महिला के साथ मारपीट करने का आरोप लगाया। देर रात अधिवक्ता की ओर से कोतवाली पुलिस को तहरीर दे दी गई थी। पुलिस रिपोर्ट दर्ज करने की तैयारी कर रही थी।
विज्ञापन

खुर्पाताल निवासी अधिवक्ता रवि कनवाल जिला कोर्ट में प्रैक्टिस करते हैं। उनका गांव की ही एक महिला के साथ बीते कुछ दिनों से विवाद चल रहा है। रवि ने बताया कि बृहस्पतिवार शाम लगभग पांच बजे वह जिला बार एसोसिएशन चुनाव निपटा कर खुर्पाताल वापस चले गए थे। घर पहुंचने पर उन्हें पता चला कि उनके पिता के साथ महिला ने अभद्रता की है। इसके बाद उन्होंने महिला की ओर से किए गए तारबाड़ को काटना शुरू कर दिया। जिस पर महिला ने पहले उन्हें पत्थरों से मारा और जब वह मौके से भागे तो दिल्ली नंबर की काली गाड़ी में उन्हें बंधक बना लिया। उनके साथ जमकर मारपीट की और मुंह में तमंचा ठूंस दिया। उनके ऊपर चाकू से वार किया। गाड़ी में उनके साथ जमकर मारपीट की। बाद में आरोपी उन्हें सरिताताल के पास छोड़ कर भाग गए। वह रिपोर्ट दर्ज मल्लीताल कोतवाली पहुंचे तो पुलिस ने उन्हें कोतवाली में बिठा लिया और आधे घंटे तक उनका मेडिकल परीक्षण नहीं कराया गया। जिसके बाद कई अधिवक्ता कोतवाली पहुंचे। अधिवक्ताओं ने कोतवाली घेर ली तो पुलिस के हाथ-पांव फूल गए। अधिवक्ता को मेडिकल परीक्षण के लिए बीडी पांडे जिला अस्पताल भेजा गया। इसी बीच कुछ अधिवक्ताओं ने पुलिस की कार्यप्रणाली से नाराज होकर हाईकोर्ट रोड पर जाम लगाने का प्रयास किया। देर रात लगभग 11 बजे महिला का जेठ कोतवाली पहुंचा और अधिवक्ता पक्ष पर आरोप लगाया कि यह लोग महिला की जमीन जायदाद छीन कर उसे गांव से भगा देना चाहते हैं, इसलिए उसे सालों से परेशान कर रहे हैं। महिला विधवा है, और दो बच्चों के साथ यहां रहती है। समय-समय जेठ व देवर महिला की मदद करते हैं, इसलिए अधिवक्ता षड्यंत्र रचकर उन्हें फंसाने का प्रयास कर रहे हैं। वह बार-बार पुलिस से शिकायत कर रहे हैं, लेकिन उनकी कोई नहीं सुन रहा है। बताया कि विधवा के पूर्व सैनिक पति पति कारगिल युद्ध समेत संयुक्त राष्ट्र शांति सेना में रहे थे। बृहस्पतिवार शाम को अधिवक्ता व उसके 15-20 साथियों ने महिला उद्यमी के साथ मारपीट की है। एसपी ट्रैफिक रचिता जुयाल ने बताया कि पुलिस ने मौका मुआयना किया। तहरीर मिलने पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

महिला उद्यमी और अधिवक्ता के विवाद में नैनीताल में बवाल
अधिवक्ता के घायल होने पर कोतवाली का घेराव, सड़क जाम करने की कोशिश
अधिवक्ता ने बंधक बनाकर मारपीट करने और मुंह में पिस्टल ठूंसने का आरोप
महिला के भाई ने कहा कि जमीन छीनना चाहते हैं अधिवक्ता व उनके पिता


एसपी के घुसते ही कोतवाली में चली गोली!
नैनीताल। एसपी ट्रैफिक रचिता जुयाल बृहस्पतिवार शाम अधिवक्ता पर हुए हमले के बाद मल्लीताल कोतवाली पहुंचीं। इसके बाद नगर में चर्चा रही कि एसपी के घुसते ही कोतवाली में गोली में चली है। इससे कई लोग कोतवाली के बाहर इकट्ठे हो गए। पुलिस कर्मी भी दौड़ने लगे। इसके बाद एसपी बंद कमरे में कुछ लोगों से पूछताछ करती रहीं जबकि स्थानीय लोग व पुलिस के सूत्रों ने गोली चलने की पुष्टि की है, जबकि एसपी ट्रैफिक ने गोली चलने की बात से इनकार किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें