फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘पंप के आगे चेकिंग की तो उतरवा दूंगा वर्दी’

विज्ञापन
सांकेतिक
विज्ञापन
लालकुआं (नैनीताल)। पुलिस ने सामाजिक सुरक्षा अभियान के तहत नगर के मस्तान पेट्रोल पंप के पास वाहन चेकिंग की तो पंप स्वामी शहजाद खान और उसके बेटे ने पुलिस टीम को वर्दी उतरवाने की धमकी दे दी। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर पंप स्वामी समेत उसके बेटे को गिरफ्तार कर लिया। सूचना मिलने पर यहां पहुंचे एएसपी अमित श्रीवास्तव, सीओ राजीव मोहन भी देर रात तक कोतवाली में डटे रहे।
विज्ञापन

कोतवाली के एसआई राकेश सिंह कठायत समेत कई पुलिसकर्मी सोमवार शाम डाकघर तिराहे पर स्थित मस्तान पेट्रोल पंप के सामने वाहन चेकिंग कर रहे थे। इस कारण पंप पर तेल की बिक्री घट गई। इससे भड़के मस्तान पंप के स्वामी शहजाद खान और उनके बेटे अरम खान ने उनके पंप के सामने चेकिंग का विरोध किया। उनमें हुई कहासुनी के बाद मारपीट हो गई। मौके पर भीड़ जुटने पर पुलिस ने दोनों आरोपियों को हिरासत में ले लिया। एसआई राकेश ने थाने में तहरीर दी। इसमें गाली गलौज, मारपीट कर सरकारी कार्य में बाधा डालने का आरोप लगाया गया है। इस आधार पर आईपीसी की धारा 332, 323, 504, 506, 553, 34 के तहत मुकदमा दर्ज कर आरोपी पिता, पुत्र को गिरफ्तार कर लिया गया। वहीं कोतवाली पहुंचे बिंदुखत्ता निवासी एक युवक ने बताया कि उसने मस्तान पेट्रोल पंप स्वामी समेत चार युवकों पर होली के दिन उसके साथ मारपीट कर पैसे और मोबाइल छीनने, उसे बंधक बनाने का आरोप लगाया गया था। कुछ अन्य शिकायतें भी मिलीं थीं। इन आरोपों में भी पुलिस संबंधित पक्षों से पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन


‘पंप के आगे चेकिंग की तो उतरवा दूंगा वर्दी’
दरोगा से अभद्रता पर पेट्रोल पंप मालिक समेत दो गिरफ्तार
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें