फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मीटर रीडर को बंधक बनाकर पीटा मोबाइल तोड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
हल्द्वानी। बिजली की मीटर रीडिंग करने गए युवक को राजपुरा धोबीघाट पर शनिवार की सुबह एक युवक ने पीट दिया। आरोप है कि विरोध करने पर मीटर प्रिंटर और मोबाइल भी तोड़ डाला। भोटिया पड़ाव पुलिस चौकी में माफी मांगने पर पुलिस ने आरोपी को छोड़ दिया।
विज्ञापन

इंदिरानगर निवासी मो. यूसुफ टीडीएस मैनेजमेंट कंसट्रेंट प्राइवेट लिमिटेड के अधीन मीटर रीडिंग, बिलिंग और नया अप्लीकेशन डाउनलोड करने का काम करता है। शनिवार सुबह वह राजपुरा धोबीघाट के पास मीटर रीडिंग करने के लिए गया। आरोप है कि एक स्थानीय युवक ने गालीगलौज के बाद हाथापाई कर दी। यह भी आरोप है कि हमलावर ने उसे आधे घंटे तक बंधक बनाया था। किसी प्रकार चंगुल से छूटकर वह भोटिया पड़ाव चौकी पुलिस पहुंचा। उसने बताया कि वह कंपनी के नियमानुसार बिल निकालने के लिए नए सॉफ्टवेयर के बारे में जानकारी दे रहा था। पुलिस आरोपी को पकड़कर चौकी ले आई। उसके माफी मांगने पर समझौता हो गया।
विज्ञापन



मीटर रीडिंग करने गए युवक की पिटाई
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें