फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीएम अंकल घर बिने से बचाओ

विज्ञापन
priyanka gandhi home
विज्ञापन
हल्द्वानी। डीएम अंकल! हमारा घर बिकने से बचाओ। यह गुहार लेकर काठगोदाम क्षेत्र के तीन भाई-बहन शनिवार को डीएम वीके सुमन के पास पहुंचे। उन्होंने डीएम से इस मामले में कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन

डीएम के पास पहुंचे तीनों भाई-बहनों ने बताया कि उनके पिता शराब के आदी हैं। शराब की डिमांड पूरी करने के लिए वह घर की सभी वस्तुओं को बेच चुके हैं। अब हमारे पास सिर्फ घर ही बचा है, जिसे उनके पिता बेचने की फिराक में हैं। पिता की शराब पीने की लत से मां डिप्रेशन में रहती है, जिसका अस्पताल में इलाज चल रहा है। इसमें भी उनके काफी पैसे खर्च हो चुके हैं। पिता की वजह से उनके घर का माहौल खराब रहता है। डॉक्टर के मना करने के बावजूद पिता शराब पीना नहीं छोड़ रहे हैं। मना करने पर मारने-पीटने आते हैं। डीएम ने इस मामले में रजिस्ट्रार कार्यालय को आदेश दिया है कि किसी भी हाल में मकान की रजिस्ट्री न होने पाए। उन्होंने बकायदा संपत्ति का विवरण भी रजिस्ट्रार कार्यालय को भेजा है।
विज्ञापन



डीएम अंकल! हमारे घर को बिकने से बचाओ
शराबी पिता की शिकायत लेकर डीएम से मिलने पहुंचे तीन भाई-बहन
मां डिप्रेशन में है, घर के हालात का भी दिया विवरण
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें