फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्षेत्र में बिक रहीं स्मैक के खिलाफ व्यापारियों ने कोतवाली घेरी

विज्ञापन
कालाढूंगी के लोग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
कालाढूंगी (नैनीताल)। स्मैक तस्करी रोकने की मांग को लेकर जनप्रतिनिधियों और व्यापारी नेताओं ने बृहस्पतिवार को नगर में जुलूस निकाल कोतवाली घेरी। पुलिस के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। तहसील की प्रशासनिक अधिकारी निर्मला पांगती के माध्यम से डीएम को ज्ञापन भेजा।
विज्ञापन

व्यापारियों का आरोप था कि कालाढूंगी, कमोला, चकलुआ, कोटाबाग में लंबे समय से स्मैक तस्करी हो रही है। गांव के कई युवा इस कार्य में लिप्त हैं। वह खुलेआम यूपी से स्मैक लाकर इन क्षेत्रों में बेच रहे हैं लेकिन पुलिस को कई बार बताने के बावजूद इन तस्करों पर कोई कार्रवाई नहीं की गई है। इस दौरान जिला महामंत्री भाजपा राकेश नैनवाल, व्यापार मंडल अध्यक्ष पुष्कर खनायत, मंडल अध्यक्ष भाजपा महेंद्र दिगारी, सभासद दीनू सती, हरीश मेहरा, भाजपा नेता दीवान सिंह बिष्ट, लक्ष्मण सिंह देउपा, गोपाल बुढलाकोटी, अतीक अहमद, कैलाश बुढलाकोटी, आनंद जोशी, चंद्रशेखर कांडपाल, ललित मोहन कांडपाल, पूरन जोशी, विनोद पांडे, हितेश गुरुंग, दीपक बनौला, गणेश मेहरा, मो. मेहताब, मोहन सिराड़ी, मुन्नी राणा आदि थे।


स्मैक तस्करी रोकने को कोतवाली घेरी
जनप्रतिनिधियों, व्यापारियों ने की गांव-शहर में स्मैक बिक्री रोकने की मांग

धार्मिक स्थलों पर भी नशेड़ियों का अड्डा
कालाढूंगी (नैनीताल)। आसपास के क्षेत्र में स्थित धार्मिक स्थलों को नशेड़ियों ने अड्डा बना दिया है। इन धार्मिक स्थलों में दिनभर नशेड़ियों का जमावड़ा लगा रहता है। इन्हीं धार्मिक स्थलों पर बैठे लोग भी स्मैक के अवैध कारोबार को बढ़ावा दे रहे हैं। स्कूली बच्चों के साथ ही क्षेत्र के नवयुवक नशे की गिरफ्त में फंस रहे हैं।
विज्ञापन



बहेड़ी की खाक छानी, नहीं मिले नशे के सौदागर
हल्द्वानी। कोतवाली पुलिस ने स्मैक के बड़े तस्करों को पकड़ने के लिए पकड़े गए दो आरोपियों को 24 घंटे की पुलिस कस्टडी रिमांड पर लिया। पुलिस दोनों को लेकर बहेड़ी तक गई लेकिन नशे के सौदागर नहीं मिल सके।
मंडी पुलिस ने बरेली रोड पर गश्त के दौरान मंगलवार रात 30 ग्राम स्मैक के साथ चौधरी कालोनी निवासी वेद प्रकाश उर्फ बिच्छू और कुल्यालपुरा वार्ड आठ नवाबी रोड निवासी सतीश सिंह कटोलिया उर्फ सत्तू को पेट्रोल पंप के पास दौड़ाकर धर दबोचा था। दोनों ने बताया कि किच्छा रोडवेज स्टेशन पर उन्होंने मुस्ताक और हाफिज से चार हजार रुपये प्रतिग्राम की दर पर स्मैक खरीदी थी। पुलिस ने दोनों को बुधवार को अदालत के समक्ष पेश किया। पुलिस के अनुरोध पर अदालत ने दोनों आरोपियों को 24 घंटे की पुलिस कस्टडी रिमांड पर दिया। एसएसआई विजय सिंह मेहता ने बताया कि पुलिस दोनों को लेकर किच्छा और बहेड़ी गई थी लेकिन बड़े तस्कर पुलिस के हाथ नहीं लगे। पता चला है कि मुस्ताक और हाफिज किच्छा रोडवेज पर स्मैक देते थे। दो तस्करों की गिरफ्तारी की जानकारी मिलने पर वे अंडरग्राउंड हो गए हैं।
विज्ञापन


स्मैक के दो तस्करों को लेकर गई थी पुलिस मगर नहीं मिली सफलता
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें