फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवती को नौकरी लगाने के नाम पर चार लाख की ठगी

विज्ञापन
विज्ञापन
हल्द्वानी। कोटाबाग में समीक्षाधिकारी के पद पर युवती की नौकरी लगाने के लिए एक जालसाज ने चार लाख रुपये ठग लिए। मुखानी पुलिस ने इस मामले में मुकदमा दर्ज कर आरोपी को हिरासत में ले लिया है। पकड़े गए आरोपी से पुलिस एक अन्य मामले में भी पूछताछ की। पता चला है कि उसने एक सिपाही के साथ भी ठगी की है।
विज्ञापन

कमलुवागांजा मेहता निवासी दीपक सिंह बोरा ने बृहस्पतिवार को मुखानी थाने में तहरीर देकर बताया कि वह अपने करीबी हेमचंद जोशी के पास कुंडली दिखाने के लिए गया था। बातचीत के दौरान उन्होंने बताया कि हरिद्वार के चंद्र बल्लभ की शासन में काफी पकड़ है। उन्होंने फोन पर बताया है कि कोटाबाग में समीक्षा अधिकारी का पद खाली है। पैसे की व्यवस्था होने पर वह नौकरी लगा देंगे। दीपक ने अपनी बहन की नियुक्ति कराने के लिए किसी प्रकार व्यवस्था कर चार लाख रुपये चंद्र बल्लभ को 24 जून को दिया। काफी दिनों बीतने के बावजूद नौकरी नहीं लगी। आरोपी फोन करने पर सिर्फ टालमटोल करता रहा। परेशान होकर उन्होंने धारा 420 के तहत मुकदमा दर्ज कराया। इस मामले में पुलिस ने आरोपी को बुलाकर उसे हिरासत में ले लिया है।
एक पुलिस कर्मी के साथ भी कर चुका है धोखाधड़ी
सीओ दिनेश चंद्र ढौडियाल का कहना है कि चंद्र बल्लभ के खिलाफ अभी एक पुलिसकर्मी के साथ धोखाधड़ी का मामला चल रहा है। पुलिस आरोपी से दोनों घटनाओं के बाबत पूछताछ कर सबूत जुटाने में लगी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें