फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब 20 किमी के दायरे में सिमटी हत्याकांड की जांच

विज्ञापन
विज्ञापन
हल्द्वानी। गोरा पड़ाव में हुए हत्याकांड में पुलिस की तफ्शीश एक दिशा लेती जान पड़ती है। एडीजी लॉ एंड आर्डर अशोक कुमार के शनिवार को मृतका की घायल बेटी से पूछताछ के बाद खुद पुलिस ने ऐसे संकेत दिए हैं। जांच का दायरा सिमट रहा है और पुलिस को जल्द ही रहस्य से पर्दा उठने की उम्मीद बंधी है।
विज्ञापन

एडीजी अशोक कुमार ने मृतका की बेटी से शनिवार को पूछताछ की। सूत्रों के अनुसार वह बार-बार बयान बदल रही है। युवती ने इस बार कुछ ऐसे राज खोले हैं, जिनसे मामले के खुलासे में पुलिस को कुछ मदद मिल सकती है। युवती से पूछताछ में क्या हासिल हुआ इस बारे में एडीजी ने तो खुलकर कुछ नहीं कहा, लेकिन इतना जरूर है कि पुलिस को शक है कि परिवार से जुड़ा कोई नजदीकी का ही कोई व्यक्ति इस वारदात में शामिल है। हालांकि पूर्व में आईजी कुमाऊं पूरन सिंह रावत से लेकर आईजी दीपम सेठ ने भी जल्द मामले के खुलासे की बात कही थी, पर अभी तक पुलिस हत्यारों तक नहीं पहुंच सकी।

अब 20 किमी के दायरे में सिमटी जांच
हल्द्वानी। बरेली रोड स्थित चर्चित महिला हत्याकांड में पुलिस व एसआईटी की जांच बाहर की बजाय 20 किमी के दायरे में सिमट गई है। डेढ़ महीने पंजाब, दिल्ली, हरियाणा व उत्तर प्रदेश के शहरों की खाक छानने के बाद टीमें लौट आईं हैं। पुलिस सूत्रों की मानें तो अब दो से तीन लाइनों पर काम किया जा रहा है। बीती 27 सितंबर को शहर के बरेली रोड स्थित एक गोरा पड़ाव के एक गांव में एक महिला की हत्या कर दी गई थी। उसकी बेटी पर भी हत्यारों ने जानलेवा हमला किया था। इस मामले में पुलिस की जांच के बाद एसआईटी का गठन किया गया था। एसआईटी व पुलिस टीम ने कई राज्यों की खाक छानी। गांव में मिली एक सीसीटीवी फुटेज में दिख रहे संदिग्धों से खुलासे की उम्मीद थी। लेकिन उनको कोई सुराग नहीं लग सका। अब पुलिस टीमें बाहर से लौट आईं हैं। अब पुलिस की जांच का दायरा हल्द्वानी से 20 किमी के दायरे में सिमट गया है। एसएसपी जन्मेजय खंडूरी ने बताया कि इस मामले में जांच चल रही है। बाहर से टीमें लौट आईं हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें