फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डंपर ने स्कूली बस मे मारी टक्कर बाल बाल बची शिक्षिकाएं

विज्ञापन
विज्ञापन
हल्द्वानी। सड़क पर बेलगाम दौड़ रहे डंपर ने अब स्कूल की बस को टक्कर मार दी। गनीमत थी कि बस में सवार शिक्षिकाओं को चोट नहीं आई। डंपर चालक के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर शिक्षिकाओं ने जाम लगा दिया लेकिन स्टोन क्रशर की तरफ से आए लोग चालक को छुड़ाकर ले गए।
विज्ञापन

हादसा सोमवार शाम बेलबाबा मंदिर के पास हुआ। रुद्रपुर स्थित जेसिस स्कूल की बस शिक्षिकाओं को छोड़ने के लिए गाड़ी सोमवार शाम हल्द्वानी आ रही थी। मंदिर के पास तेज रफ्तार डंपर ने बस को टक्कर मार दी। हादसे से बस में बैठी शिक्षिकाओं में चीख पुकार मच गई। वह बस से उतरी और डंपर चालक को घेर लिया। उन्होंने कार्रवाई की मांग को लेकर हंगामा किया। स्पोर्ट्स की शिक्षिका हिमानी जोशी ने एआरटीओ गुरुदेव सिंह को फोन कर हादसे की सूचना दी। उन्होंने टीपीनगर पुलिस चौकी में लिखित शिकायत देने की सलाह दी। शिक्षिकाओं का कहना था कि उन्होंने डंपर चालक को घेर लिया था लेकिन एक स्टोन क्रशर से आए लोगों ने उसे छुड़ा लिया। परेशान होकर शिक्षिकाएं अपने-अपने घरों को चली गई। शिक्षिकाओं का आरोप था कि रामपुर रोड पर डंपर और ट्रक मनमाने ढंग से चलते हैं। इसी कारण हादसे बढ़ रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें