फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथ पैर बांधकर फेंकी गई महिला की लाश

विज्ञापन
विज्ञापन
हल्द्वानी। भुजियाघाट के पास नीचे गधेरे में शनिवार की शाम एक महिला की सड़ी गली लाश मिलने से सनसनी फैल गई। महिला का हाथ पैर बांधकर कपड़े में लपेटा गया था। आशंका है कि महिला की हत्या करने के बाद शव को ठिकाने लगाया गया है। पुलिस घटना की जांच कर रही है।
विज्ञापन

भुजियाघाट निवासी गौरव जोशी शनिवार की शाम शौच करने के लिए नीचे गधेरे के समीप गए थे। इस बीच वह एक महिला की लाश देखकर चौक गए। घटना की सूचना मिलने के बाद काठगोदाम के उपनिरीक्षक मनोहर सिंह पांगती मौके पर पहुंचे। इस बीच काफी लोगों की भीड़ मौके पर इकट्ठा हो गई थी। पुलिस ने ग्रामीणों के सहयोग से शव को बाहर निकाला। महिला के हाथ पैर को बांधकर उसे साड़ी में लपेटा गया था। लाश सड़ने के कारण पुलिस उसकी उम्र का भी अनुमान नहीं लगा सका। पुलिस को आशंका है कि महिला की हत्या करने के बाद शव को कपड़े में लपेटकर ठिकाने लगाया है। ग्रामीणों से पुलिस ने शव की शिनाख्त कराने का प्रयास किया लेकिन सफलता नहीं मिल सकी। एसपी सिटी अमित श्रीवास्तव का कहना है कि महिला की उम्र 25 के आस पास होगी। शव को काफी विकृत किया गया है लेकिन पुलिस को भरोसा है कि महिला के शव की शिनाख्त हो जाएगी। शव की शिनाख्त के बाद पुलिस कातिलों तक पहुंचने की कोशिश करेगी।


शीश महल जल संस्थान के पास भी महिला का शव मिला

शीशमहल जल संस्थान के पास नहर में शनिवार की शाम महिला का शव मिला। एक अज्ञात (35) व्यक्ति की लाश मिली। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने नहर में फंसी लाश को किसी प्रकार निकाला। पुलिस शव की शिनाख्त करने का प्रयास कर रही है। पुलिस को आशंका हैकि पुरुष की लाश अन्य स्थानों से बहकर आयी है। पुलिस का कहना है कि शिनाख्त के बाद ही पता चलेगा कि युवक किस प्रकार नहर में गिरा। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी में रख दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें