फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रक की टक्कर से गर्भवती महिला की मौत, पति घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
हल्द्वानी। मोतीनगर में बरेली रोड पर सोमवार दोपहर बड़ा हादसा हो गया। तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक को रौंद दिया। इसमें सवार गर्भवती की जान चली गई। जबकि पति घायल हो गया। हादसे के बाद चालक ट्रक छोड़कर भाग गया। महिला की एक साल पहले ही शादी हुई थी।
विज्ञापन

गोपीपुरम दुमका बंगर बच्चीधर्मा हल्दूचौड़ निवासी कुलदीप अपनी गर्भवती पत्नी राजश्री (20) को डॉक्टर को दिखाने महिला अस्पताल आया था। यहां से दोनों बाइक से घर लौट रहे थे। मोतीनगर से आगे बढ़ते ही ट्रक ने पीछे से टक्कर मार दी। पीछे बैठी राजश्री सड़क पर गिर पड़ी और कुलदीप बाइक के साथ सड़क के दूसरे तरफ गिर पड़ा।
ट्रक राजश्री को कुचलता हुआ निकल गया। कुलदीप पत्नी को लेकर सुशीला तिवारी अस्पताल ले गया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इस घटना से परिवार में कोहराम मच गया। घर वालों ने बताया कि दोनों की शादी पिछले साल मार्च में हुई थी। राजश्री पांच महीने से गर्भवती थी। दोनों की गृहस्थी बसने से पहले ही उजड़ गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें