फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एचएमटी के रिटायर्ड कर्मचारी के घर से लाखों को चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
हल्द्वानी। बेखौफ हो चुके चोर इत्मीनान से शहर में चोरियां कर रहे हैं। पांच दिन के अंदर अब तीसरी चोरी हो गई है। इस बार चोरों के निशाने पर नीलीयम कालोनी रही। यहां एचएमटी के सेवानिवृत्त कर्मचारी के बंद मकान का ताला तोड़कर चोर लाखों का माल समेट ले गए। कोतवाली पुलिस मौके पर गई और हर बार की तरह मुआयना कर लौट आई।
विज्ञापन

नानकमत्ता देवकली के मूल निवासी प्रताप सिंह राणा ने एचएमटी से सेवानिवृत्त होने के बाद नीलीयम कालोनी में मकान बनवाया है। इसमें वह अपने बेटे शैलेंद्र सिंह राणा के साथ रहते हैं। शैलेंद्र सिडकुल में नौकरी करते हैं जबकि उनकी पत्नी रानीखेत में शिक्षक हैं। प्रताप सिंह इन दिनों गांव गए थे। साप्ताहिक छुट्टी होने के कारण रविवार को शैलेंद्र भी अपनी पत्नी से मिलने के लिए रानीखेत चले गए।। सोमवार को घर पहुंचे तो मकान का ताला टूटा देख दंग रह गए। चोर मुख्य गेट को छोड़कर चहारदीवारी को फांदकर अंदर घुसे थे। चोरों ने दो कमरों की आलमारी और बाक्स को खंगाला था। प्रताप सिंह का कहना है चोर एलईडी टीवी, 25 हजार रुपये नगद और सात तोले की बहू के जेवर समेट ले गए हैं। चोरों ने मंदिर और बच्चों के गुल्लक को भी नहीं छोड़ा। कोतवाली पुलिस का कहना है कि चोरों ने रॉड से दरवाजों के तालों को तोड़ा था।
बता दें कि चोरों ने 19 जुलाई को दिनदहाड़े रेलवे कालोनी में रेलवे कर्मी राम सेवक के घर का पीछे के कमरे का ताला तोड़कर पांच हजार रुपये और कीमती सामान चुरा लिया था। इसी रात एमबी इंटर कॉलेज के पास मोबाइल की दुकान की पिछली दीवार तोड़कर हजारों का माल समेट ले गए थे। पुलिस इन घटनाओं का खुलासा नहीं कर पाई कि तीसरी वारदात हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें