फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कमरे में मृत मिला होटल का सहायक मैनेजर

विज्ञापन
विज्ञापन
भीमताल (नैनीताल)। शहर के ठंडी सड़क स्थित एक होटल के सहायक मैनेजर का शव संदिग्ध परिस्थितियों में होटल के कमरे में मिला। जिसे होटल कर्मी लेकर भीमताल अस्पताल पहुंचे, जहां सहायक मैनेजर की पत्नी और परिजनों ने जमकर हंगामा किया। उन्होंने होटल प्रबंधन पर हत्या का आरोप लगाया। बाद में होटल प्रबंधन द्वारा मृतक के परिजनों को पांच लाख का मुआवजा देने और उसकी दोनों बेटियों की शादी करने भरोसा दिलाया।
विज्ञापन

एसआई मानवर सिंह ने बताया कि ठंडी सड़क स्थित होटल फिशरमैन इन लॉज के सहायक मैनेजर चंदन सिंह पुत्र स्व. मोती सिंह निवासी दीगोटी रानीखेत पोस्ट ऑफिस मजखाली का शव मंगलवार सुबह कमरे में मिला। मानवर ने बताया होटल कर्मियों द्वारा जब चंदन सिंह को आवाज लगाई गई तो कोई आवाज नहीं आने पर उन्होंने कमरे का दरवाजा तोड़ा। चंदन फर्श पर गिरा था। उसके मुंह पर उल्टी और पैंट पर मलमूत्र लगा था। होटल कर्मी उसे सीएचसी ले गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने बताया कि उन्हें सहायक मैनेजर की मौत की सूचना अस्पताल प्रबंधन द्वारा दी गई।
वहीं, अस्पताल पहुंचीं चंदन की पत्नी कविता बिष्ट, पूर्व प्रधान पान सिंह, हर सिंह ने होटल प्रबंधन पर हत्या का आरोप लगाकर जमकर हंगामा किया। चंदन सिंह नशे से दूर रहता था और वह एक बेहतर क्रिकेट खिलाड़ी भी था। इस पर होटल स्वामी सिद्धार्थ अग्रवाल, मैनेजर सप्तरीशि गोष मौके पर पहुंचे। उन्होंने बताया कि चंदन सिंह 11 वर्षों से उनके होटल में सहायक मैनेजर था। होटल प्रबंधन हमेशा उसको परिवार का सदस्य मानता था। होटल मैनेजर गोष ने बताया मृतक के पत्नी को पांच लाख और दोनों बेटियों की शादी कराने को लेकर वार्ता हुई है। बुधवार को वार्ता की जाएगी। होटल कर्मियों ने कहा चंदन की बदौलत ही होटल को पहचान मिली थी।
विज्ञापन


पुलिस ने दम घुटने से मौत होेने की आशंका जताई
एसआई मानवर सिंह ने बताया चंदन सिंह जिस कमरे में सोया था उस कमरे में अंगीठी और ब्लोवर जला था। अंदेशा है कि रात को अंगीठी और ब्लोवर के धुएं से चंदन सांस नहीं ले पाया हो, क्योंकि कमरे में रोशनदान भी बंद था। पुलिस के अनुसार चंदन के शरीर पर चोट के निशान नहीं थे। गले में हल्की सी खरोच मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें