फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आढ़ती पर फायरिंग बाल बाल बचा

विज्ञापन
फायरिंग
विज्ञापन
हल्द्वानी। लाइन नंबर 17 में रिश्तेदार ने आढ़ती को मारने के लिए फायरिंग की लेकिन व्यवसायी घर के अंदर रहने के कारण बच गया। गुस्साए लोगों ने हमलावर को पकड़कर पीटा और तमंचे के साथ उसे बनभूलपुरा पुलिस के हवाले कर दिया। घटना का कारण पुरानी रंजिश बतायी जा रही है। आरोपी के खिलाफ हत्या सहित कई मामले में पहले से दर्ज हैं।
विज्ञापन

लाइन नंबर 17 निवासी आढ़ती शोएब खान अपने भाई के साथ मंगलवार की रात मौजूद थे। इस बीच व्यवसायी के भाई का साला इरशाद उसके घर पहुंचा। उसने व्यवसायी का नाम लेकर घर के सामने गाली गलौज करना शुरू किया। व्यवसायी जैसे ही घर से बाहर निकलने की कोशिश कर रहा था। इस बीच साले ने तमंचे से फायरिंग कर दिया लेकिन दूर होने के कारण व्यवसायी या उसके भाई को गोली नहीं लग सकी। गोली की आवाज सुनकर पड़ोस के लोग भी आरोपी के पीछे दौड़ पड़े। कुछ दूर पर ही लोगों ने आरोपी को तमंचे के साथ धर दबोचा। मामूली पिटाई करने के बाद लोगों ने आरोपी को पुलिस के हवाले कर दिया। व्यवसायी ने बताया कि इरशाद ने सोमवार को उसके छोटे भाई सागिर के साथ गाली गलौज की थी लेकिन बुजुर्गों के समझाने पर विवाद शांत हो गया था। थानाध्यक्ष दिनेश नाथ महंत ने बताया कि इरशाद के खिलाफ हत्या के प्रयास का मुकदमा दर्ज किया जा रहा है। इस बारे में व्यवसायी ने बताया कि इरशाद के खिलाफ 2014 में भी हत्या का मुकदमा दर्ज हुआ था। इसके अलावा अन्य छोटी धाराओं में मुकदमे दर्ज हैं।

हवालात में पटकने लगा सिर
हल्द्वानी। हमले का आरोपी इरशाद थाने की हवालात में बंद होने के बाद हवालात की दीवारों से सिर टकराने लगा। पुलिसकर्मी उसकी हरकत से घबरा गए और उसे हवालात से बाहर निकाला। पता चला कि आरोपी शराब के नशे में धुत है। वह आढ़ती को गालियां दे रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें